{"_id":"571ca94f4f1c1ba06e8b67cf","slug":"snatching-lady-snatching-crime-snatching-case-chandigarh-police-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"PGI में इलाज कराने आई थी महिला, गले से चेन साफ हो गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
PGI में इलाज कराने आई थी महिला, गले से चेन साफ हो गई
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 24 Apr 2016 05:16 PM IST
विज्ञापन
चेन स्नैचिंग
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज कराने आई थी। बस में चढ़ते समय धक्का-मुक्की हुई गले से सोने की चेन साफ हो गई। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-11 थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है। हालांकि, अभी तक आरोपियों के बारे में जानकारी नही मिल पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्टर-35 निवासी महिला ने शिकायत दर्ज करवाई।
उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर पीजीआई में इलाज के लिए आई थी। डाक्टर से बातचीत करने के बाद घर जाने को पीजीआई बस स्टैंड से बस में घुसने लगी। इस दौरान बस की गेट से अंदर तक काफी धक्का मुक्की हुई।
जब सीट पर जाकर बैठी तो उन्होंने देखा कि गले से सोने का चेन गायब था। बस में इधर उधर ढूंढने के बाद वह बस से नीचे उतर गई। इसके बाद उन्होंने चोरी की सूचना सेक्टर-11 थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली।
विज्ञापन
एक महिला ने की धक्कामुक्की
पीड़ित के अनुसार उसको किसी का चेहरा याद नही है। लेकिन, एक महिला उसके साथ बस में चढ़ी थी और उसने धक्का मुक्की भी की थी। हालांकि, शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे महिला का चेहरा ठीक से याद नही है। पुलिस पीड़ित के बयानों के आधार पर स्कैच बनाने में लगी है।
मरीजों के साथ पहली वारदात नही:
पीजीआई बस स्टैंड पर रोडवेज बस में मरीजों के साथ शनिवार को पहली वारदात नही थी। इससे पहले भी इसी तरह के पांच से ज्यादा केस दर्ज हो चुके है। इनमें भी महिला के चेन कटर सा काटकर आरोपी लेकर फरार हो गए। वहीं, पिछली बार की सभी मामलों में आरोपियों के रूप में महिलाओं का नाम आया है। इससे पहले भी पंजाब की दो महिलाएं पकड़ी गई थी।