फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Snatching incident in chandigarh, chandigarh police, city news

स्नैचरों का आतंक, घर के बाहर खड़ी महिला से सोने की चेन छीनी

Mon, 13 Feb 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 13 Feb 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Snatching incident in chandigarh, chandigarh police, city news
- फोटो : Demo Pic
घर का पता पूछने के बहाने सेक्टर 40 में घर के बाहर खड़ी महिला के गले से सोने की चेन झपटकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। उधर रायपुर कलां बैरियर के पास दो बदमाश एक व्यक्ति से 26 हजार रुपये छीन ले गए। पुलिस के अनुसार सेक्टर 40 निवासी रेणू सिंगला रविवार दोपहर घर के बार खड़ी थीं। इसी दौरान बाइक सवार युवक आकर उनसे घर का पता पूछने लगा।
विज्ञापन


जैसे ही महिला ने उसे पता बताना शुरू किया तो युवक ने उसके  गले से सोने की चेन झपट और पास खड़े साथी के साथ बाइक पर फरार हो गया। महिला ने तुरंत स्नैचिंग की सूचना 100 नंबर पर दी। स्नैचिंग की सूचना पाते ही  पीसीआर और सेक्टर 39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि  बाइक सवार युवकों ने बाइक की नंबर प्लेट मोड़ी हुई थी जिस कारण वह नंबर नोट नहीं कर सकी। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने मामला दर्जकर स्नैचरों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


वहीं, रायपुर कलां बैरियर के पास दो बदमाश घर लौट रहे व्यक्ति से 26 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार रायपुर खुर्द निवासी विश्वास सिंह ने बताया कि रविवार रात को वह पैदल घर लौट रहा था। तभी दो पैदल ही बदमाश उसके पास आए और उसके साथ मारपीट कर उसकी जेब से 26 हजार रुपये निकाल कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर मौली जागरां पुलिस स्टेशन में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आटो चालक से 700 रुपये छीने
वही रविवार देर रात सेक्टर 16 में हिसार निवासी रायसिंह ने सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन में शिकायत दी है कि उससे एक ऑटो चालक 700 रुपये छीनकर फरार हो गया। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता ने घटना के वक्त शराब पी रखी थी। उसकी शिकायत पर सेक्टर 11 पुलिस स्टेशन में डीडीआर दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

चेन छीनकर भाग रहा था, मां-बेटियों ने पकड़ा नाबालिग स्नैचर 

Snatching incident in chandigarh, chandigarh police, city news
रामदरबार में मां-बेटियों ने एक नाबालिग स्नैचर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। वह बेटी से सोने की चेन छीनकर भाग रहा था। आरोपी को पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

होशियारपुर से बेबी रामदरबार में अपने मायके आई हुई थी। शनिवार सुबह मनसा देवी जाने के लिए वह अपनी मां व बहन के साथ रामदरबार बस स्टैंड पर बस लेने जा रही थी। तभी पीछे से एक लड़का आया और बेबी के गले से एक तोले सोने की चेन झपटकर भागने लगा। तभी बेबी, उसकी मां और बहन ने हिम्मत दिखाते हुए लड़के का पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसको पकड़कर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।

महिलाओं के शोर से आसपास मौजूद लोग भी मौके पर इकठ्ठे हो गए। तभी किसी ने 100 नंबर पर फोन कर वारदात की सूचना दी। मामले की जानकारी पाते ही सेक्टर-31 थाने की पुलिस वहां पहुंच गई और आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया। बाद में छानबीन करने पर पता चला कि लड़का नाबालिग है। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed