{"_id":"5a64e25c4f1c1bcb268b5a42","slug":"snatching-from-nri-women-in-chandigarh-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"NRI महिला से स्नैचिंग, पांच हजार यूएस डॉलर-पासपोर्ट लेकर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
NRI महिला से स्नैचिंग, पांच हजार यूएस डॉलर-पासपोर्ट लेकर भागे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
पर्स स्नैचिंग
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झपटमारों का आतंक शहर की सड़कों पर दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। रोजाना झपटमार शहर की महिलाओं और युवतियों को निशाना बनाकर पर्स, सोने की चेन और अन्य सामान छीनकर फरार हो रहे हैं जबकि पुलिस स्नैचिंग की वारदातों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।
शुक्रवार और शनिवार के बाद रविवार को बाइक सवार दो झपटमारों ने कनाडा से आईं एनआरआई महिला सेक्टर-38 निवासी सुनैना रानी को निशाना बनाया। वारदात के समय वह रिक्शे पर अपने रिश्तेदार के घर से लौट रही थीं। रास्ते में सेक्टर-38, सी,डी की विभाजित सड़क पर पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो स्नैचर उनसे काले रंग का बैग छीनकर भाग निकले। वारदात की सूचना पर थाना-39 के एसएचओ सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
सुनैना ने उन्हें बताया कि पर्स में पांच लाख रुपये नकदी सहित पांच हजार यूएस डॉलर, कनाडियन डॉलर, ओसीआई, वैक्सिनेशन कार्ड, सोने के झूमके, लॉकर की चाबियां, पासपोर्ट और मोबाइल मौजूद था। महिला ने बताया कि अचानक हुई वारदात में वह स्नैचरों की मोटरसाइकिल का नंबर नोट नहीं कर सकीं। थाना पुलिस ने पूछताछ के बाद उनकी शिकायत पर अज्ञात झपटमारों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खंगाली सीसीटीवी फुटेज
थाना पुलिस ने इस बार फिर मौका-ए-वारदात के आसपास के चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली ताकि स्नैचरों के हुलिए और पहरावे सहित उनकी मोटरसाइकिल का नंबर पता लग सके।