{"_id":"1537a93d01ee7a82b0c202a76bcffd84","slug":"snake-cut-groom-bride-got-unique-decision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे को सांप ने काटा, वधू अड़ी-शादी इसी लड़के से करूंगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूल्हे को सांप ने काटा, वधू अड़ी-शादी इसी लड़के से करूंगी
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
Updated Fri, 03 Jul 2015 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह शादी थी। रात को दूल्हे को सांप ने काट लिया, उधर दुल्हन भी दिलेर निकली, बोली-शादी को इसी युवक से करूंगी। मामला, हरियाणा के पानीपत जिले का है।
विज्ञापन
जींद का रहने वाला प्रदीप छतीसगढ़ में सिक्योरिटी इंचार्ज की नौकरी करता है और जींद में रोहतक रोड पर उसकी बारात जानी थी। बणिया खेड़ा गांव में सो रहे दूल्हे प्रदीप को सांप ने डंस लिया। दूल्हे को जल्द अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
उधर, जब बारात वधू पक्ष के घर नहीं पहुंची और उन्हें इस घटना का पता चला तो वे दूल्हे का हाल जानने के लिए अस्पताल गए। वधू पक्ष के लोगों ने बताया कि लड़की चाहती है कि उसकी शादी इसी लड़के से हो। लड़के को अभी एक सप्ताह तक अस्पताल में रहना पड़ेगा। उसकी हालत में अब कुछ सुधार है।
विज्ञापन
वहीं वधू पक्ष ने कहा कि लड़के के घर लौट आने पर वे शादी की नई तारीख तय करेंगे।