{"_id":"6ac7f84cdb9fcbe827039e5a","slug":"accused-of-a-deadly-attack-escaped-by-jumping-off-the-bus-while-being-taken-to-jail-apprehended-late-at-night-auraiya-news-c-211-1-aur1009-152989-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जेल जा रहा जानलेवा हमले का आरोपी बस से कूदकर भागा, देर रात दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जेल जा रहा जानलेवा हमले का आरोपी बस से कूदकर भागा, देर रात दबोचा गया
विज्ञापन
आरोपी नदीम उर्फ बुलेट। स्रोत पुलिस
इटावा/औरैया। औरैया से इटावा जेल ले जाया जा रहा जानलेवा हमले और आगजनी का आरोपी गुरुवार को इटावा में दो सिपाहियों को गच्चा देकर बस की खिड़की से कूदकर भाग निकला। रेलवे स्टेशन की ओर भागे आरोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी थीं। देर रात पुलिस ने उसे औरैया से गिरफ्तार कर लिया। हैं।
करीब आठ दिन पहले औरैया के मोहल्ला विधिचंद में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। समीर का आरोप है कि हुसेन अली उर्फ़ लल्ला, लकी, कल्लू, सादिक, राजा और नोमान समेत कई लोगों ने दुकान में घुसकर उस पर जानलेवा हमला किया। इसी दौरान फिरोज और नदीम उर्फ बुलेट ने सड़क पर खड़ी दो बाइकों में आग लगा दी। शहर के बीचोबीच हुई इस घटना की गूंज लखनऊ तक पहुँची थी। उच्चाधिकारियों की फटकार पर सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस ने गुरुवार दोपहर नदीम उर्फ़ बुलेट को फफूंद रोड से दबोचा।
कोर्ट के आदेश पर दो सिपाही उसे रोडवेज बस से इटावा जेल ले जा रहे थे। इटावा में बड़े डाकघर के पास बस धीमी हुई तो नदीम खिड़की से कूदकर रेलवे स्टेशन की ओर भाग निकला था।
विज्ञापन
सिपाहियों की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने स्टेशन के आसपास दुकानों और आरपीएफ पोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। बड़े डाकघर के सामने एक दुकान के कैमरे में आरोपी रेलवे स्टेशन की ओर भागता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने स्टेशन परिसर और आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की।
इटावा के एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।
आरैया के एसपी अभिषेक भारती ने कहा कि इस मामले में दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। घटना की जांच सीओ सिटी अभिषेक सिंह को दी गई है। देर रात नदीम उर्फ बुलेट को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया नदीम के खिलाफ वर्ष 2021 में मारपीट, महिला से छेड़छाड़, धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2025 में उसके खिलाफ बीएनएस की धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया था।