फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Seven cattle recovered from two pickup trucks, three smugglers arrested

Chandauli News: दो पिकअप से सात मवेशी बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Fri, 09 Oct 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Seven cattle recovered from two pickup trucks, three smugglers arrested
सैयदराजा। स्थानीय पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान गोवंश तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों पिकअप से सात गोवंश बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों में एक पर पहले से करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं, जबकि दूसरे के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात जेठमलपुर में चेकिंग के दौरान बिना नंबर की पिकअप से गोवंश बिहार ले जाने की सूचना मिली। एनएच-02 पर रमऊपुर स्थित काला शहीद मजार के पास बैरियर लगाकर वाहन रोकने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

चालक वाहन से कूदकर भागने लगा, लेकिन पिकअप बैरियर से टकराकर रुक गई। पुलिस ने पीछा कर चालक रोहित यादव निवासी बनौली डिग्घी, चंदौली को पकड़ लिया। वाहन से दो गोवंश बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार सुबह भगवानपुर पुल से करीब 100 मीटर आगे चेकिंग के दौरान पुलिस ने बोलेरो पिकअप रोककर पांच गोवंश बरामद किए। मौके से चालक सुजीत कुमार बिंद निवासी कठौरी, अलीनगर और वाहन मालिक व परिचालक देवी शरण बिंद निवासी खरगीपुर, अलीनगर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार सुजीत पर अदलहाट और रामनगर थानों में गोवध निवारण अधिनियम के दो मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed