{"_id":"32d79104c44353923030a1ce7c9050f2","slug":"snaching-chain-snaching-ladies-snaching-purse-snaching-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में एक घंटे के भीतर 3 महिलाओं से पर्स छीने ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में एक घंटे के भीतर 3 महिलाओं से पर्स छीने
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक घंटे के भीतर तीन महिलाओं से स्नैचिंग को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस के महिलाओं की सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है। इन घटनाओं ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि शहर में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं। शुक्रवार रात 8 से 9 बजे के बीच शहर में तीन जगह महिलाओं के साथ यह वारदात हुई। दो जगह तो बदमाश पैदल ही पर्स झपटकर फरार हो गए। एक जगह मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पहली घटना
सेक्टर 22 से नौकरी से लौट रही युवती से मोटरसाइकिल सवार बदमाश सेक्टर 40-41 लाइट प्वाइंट के पास पर्स छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि सेक्टर 41 के बुटेरला गांव की रहने वाली ज्योति (19) पैदल अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह सेक्टर 40-41 लाइट प्वाइंट के पास पहुंची, मोटरसाइकिल पर सवार दो लड़के पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में 12 हजार रुपये नगद, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड व अन्य जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन
दूसरी घटना
वहीं, मनीमाजरा में रात को करीब 8.15 बजे पैदल जा रही महिला से एक लड़का पर्स छीनकर फरार हो गया। दड़वा निवासी कौशल्या देवी (48) ने बताया कि वह संपर्क सेंटर से ड्यूटी खत्म कर घर वापस लौट रही थी। तभी पीछे से एक लड़का भाग कर आया और पर्स छीनकर फरार हो गया। हालांकि पर्स में कैश नही था। पर्स में दो एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, आधार कार्ड ही था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
तीसरी घटना
पीजीआई से ड्यूटी खत्म कर सेक्टर 49 निवासी रोजी खेड़ा जब स्कूटर से सेक्टर 45-46-49-50 लाइट प्वाइंट पर पहुंची तो वहां एक युवक उसके हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गया। वारदात रात को करीब 8 बजकर 50 मिनट पर हुई। महिला ने पुलिस को बताया कि बदमाश पर्स छीनकर पैदल ही सेक्टर 45 की तरफ भाग गया। महिला चोर चोर चिल्लाई पर तब तक बदमाश फरार हो चुका था। पर्स में दो हाथ की घड़ियां और जरूरी कागजात थे। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।