{"_id":"63077fb3316e2f290b58346f","slug":"smuggler-arrested-with-four-kg-heroin-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: चार किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तान ने ड्रोन से भेजी थी खेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar News: चार किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तान ने ड्रोन से भेजी थी खेप
Thu, 25 Aug 2022 08:53 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 25 Aug 2022 08:53 PM IST
सार
सीआई की टीम ने बोलेरो की तलाशी ली तो उसके अंदर से चार किलो हेरोइन बरामद हुई। सूत्रों मुताबिक आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर उसके लिंक तक पहुंचने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) टीम ने अमृतसर के सीमांत कस्बा रमदास के गांव मियांदियां से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार किलो हेरोइन बरामद की है। आरोपी सीमा से हेरोइन की उक्त खेप को उठाने के बाद बोलेरो गाड़ी से लेकर जा रहा था। काउंटर इंटेलिजेंस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करवा अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ शुरु कर दी है।
विज्ञापन
सीआई सूत्रों के मुताबिक विभाग को सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति सीमा से हेरोइन की खेप को क्लीयर करने वाला है। यह भी सूचना थी कि यह हेरोइन पाकिस्तान की तरफ से आए ड्रोन के जरिये भारतीय क्षेत्र में गिराई गई है। इसके बाद विभाग की दो अलग-अलग टीमों ने भारत-पाक सीमा के साथ लगते भारतीय इलाका रमदास के गांवों में नाकेबंदी कर हर आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी लेनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस बीच काउंटर इंटेलिजेंस अधिकारियों ने संदेह के आधार पर एक बोलेरो कार को रोका तो कार सवार ने भागने की कोशिश की लेकिन सीआई के अधिकारियों ने उसे काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम भिंडी सैंदा के पास मियांदियां गांव निवासी शमशेर सिंर उर्फ शेरा के रूप में बताई। सीआई की टीम ने बोलेरो की तलाशी ली तो उसके अंदर से चार किलो हेरोइन बरामद हुई। सूत्रों मुताबिक आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर उसके लिंक तक पहुंचने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
गुरदासपुर सेक्टर में पकड़ी गई तीन किलो हेरोइन
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) 89 बटालियन के जवानों ने भारत-पाक सीमा की बीओपी केपी जट्टा से पेट्रोलिंग के दौरान तीन किलो हेरोइन, चीन निर्मित एक माउजर और एक मैगजीन बरामद की है। डिप्टी कमांडेट जयपाल सिंह और उनकी दो टीमें बार्डर पर एक पिलर नंबर पर जांच कर रहे थे। इस दौरान टीम को एक कपड़े का बैग मिला, जिसे सरकंडे के बीच छिपाया गया था। तलाशी लेने पर उसमें तीन पैकेट मिले, जिनका वजन तीन किलो था, जो हेरोइन थी। इसके साथ बैग में एक चीन निर्मित (30 एमएम कैलिबर माउजर) और मैगजीन भी मिला है।