{"_id":"56f96d874f1c1b1b73f00467","slug":"slap-to-mother-and-daughter-investigation-order-reached-for-asp-after-8-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी को थप्पड़: 8 दिन बाद एएसपी के पास पहुंचा जांच के ऑर्डर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटी को थप्पड़: 8 दिन बाद एएसपी के पास पहुंचा जांच के ऑर्डर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस की शर्मनाक करतूत
- फोटो : amar ujala
हल्लोमाजरा में विवादित प्लॉट के मामले में सरेआम मां-बेटी को थप्पड़ मारने के एएसआई के वायरल वीडियो की जांच के आदेश एएसपी के पास आठ दिन बाद पहुंचे हैं। जबकि कांस्टेबल पर हमला करने के आरोप में मां-बेटी की गिरफ्तारी आधे घंटे में ही हो गई थी।
विज्ञापन
साउथ एरिया के एएसपी नवदीप बराड़ ने बताया कि सोमवार को उनके पास एएसआई के खिलाफ जांच का आदेश पहुंचा है। इस मामले में पीड़ित महिला के बयान और वीडियो की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
अगर आरोपी एएसआई गलत पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। पिछले रविवार को यह वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद ही एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने जांच के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी राजेश ने बताया था कि हल्लोमाजरा में विवादित प्लॉट के सामने उनका ऑफिस है। रविवार दोपहर को अचानक चंडीगढ़ के कुछ पुलिसकर्मी आ पहुंचे और मां-बेटी से बहस करने लगे। आसपास के लोगों को कुछ समझ आता कि एक एएसआई मारपीट पर उतर आया। वह मां-बेटी को धक्के मारने लगा और थप्पड़ मारते हुए थाने ले गया। हालांकि बाद में एएसआई ने आरोपों को निराधार बताया था।
नवदीप बराड़, एसएसपी साउथ ने बताया कि हल्लोमाजरा मामले में महिलाओं से बदसलूकी करने वाले आरोपी एएसआई के खिलाफ सोमवार को जांच के आदेश मिले हैं। इस मामले में जांच जल्द पूरी की जाएगी। किसी भी प्रकार की गलती पाए जाने पर एएसआई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।