{"_id":"59132d9f4f1c1b11578520aa","slug":"sketch-of-four-accused-of-robbing-cash-van","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनूड़ कैश वैन लूटने के चार आरोपियों के स्केच जारी, देखिए और पहचानिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बनूड़ कैश वैन लूटने के चार आरोपियों के स्केच जारी, देखिए और पहचानिए
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Thu, 11 May 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
बनूड़ कैश वैन लूटने के चार आरोपियों के स्केच जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनूड़ के पास चंडीगढ़ के एक्सिस बैंक की कैश वैन से 1.33 करोड़ रुपये लूट कर फरार होने वाले चार लुटेरों के पुलिस ने स्केच जारी कर दिए हैं। वहीं पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्धों की मुंह ढकी तस्वीरें जारी की हैं, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि आरोपियों की धर पकड़ जल्द कर ली जाएगी।
डीआईजी सुखचैन सिंह ने बताया कि कैश वैन लूट मामले में गैंगस्टर विक्की गौंडर या किसी अन्य गैंगस्टर की भागीदारी को पुलिस ने रूल आउट नहीं किया है। सभी को जांच के घेरे में लेकर आगे बढ़ाया जा रहा है। यह किसी गैंग का ही काम लगता है। फिलहाल जांच चल रही है। जल्द ही पुलिस आरोपियों तक पहुंच जाएगी।
डीआईजी ने कहा कि जिन चार लुटेरों के स्कैच पुलिस ने जारी किए हैं, वे कैश वैन के मुलाजिमों से बताए हुलिए के आधार पर बनाए गए हैं। बाकी दो आरोपियों को कोई भी देख नहीं सका। इसलिए उनके बारे में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। लेकिन किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। सभी आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी। बनूड़ के पास चितकारा यूनिवर्सिटी के बाहर 2 मई को मुंह ढके कुछ लुटेरों ने चंडीगढ़ के एक्सिस बैंक की कैश वैन को आगे गाड़ी लगाकर लूट लिया था। लुटेरों ने कैश वैन के मुलाजिम को भी गोली मार कर घायल कर दिया और एक करोड़ 33 लाख रुपये लेकर फरार हो गए थे।

गैंगस्टर विक्की गौंडर और उसके साथियों के पोस्टर लगे
गुरदासपुर में लगे गैंगस्टर विक्की गौंडर और उसके साथियों के पोस्टर
उधर, गुरदासपुर शहर में पुलिस प्रशासन द्वारा जगह-जगह पर गैंग जिन्होंने 20 अप्रैल को काहनूवान चौंक बाईपास पर तीन गैंगस्टरों को दिन-दिहाड़े गोलियां मारकर भून डाला था और मौके से फरार हो गए थे, जिसके बाद 20 दिन बीतने के बावजूद भी पुलिस के हाथ नही चढ़े। पुलिस ने आज गैंगस्टर विक्की गौंडर उसके साथी गैंगस्टर हैपी मजीठिया, ज्ञान खरल, सुख भिखारीवाल आदि के शहर में पोस्टर लगाए हैं, जिसके कारण पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
सूचना देने वाले को पुलिस की तरफ से ईनाम
जानकारी देते हुए एस.एस.पी भूपिन्द्रजीत सिंह ने बताया कि इन गैंगस्टरों को पकडऩे के लिए पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने इन गैंगस्टरों के पोस्टर लगाने के आदेश जारी किए थे। जिसके बाद इनके पोस्टर जारी करके शहर में इनके पोस्टर लगा दिए गए हैं। इन गैंगस्टरों की सूचना देने वाले को पुलिस द्वारा ईनाम दिया जाएगा। उन्होंने शहर निवासियों को अपील की कि अगर शहर में इन गैंगस्टरों में से कोई भी गैंगस्टर दिखाई दे तो तुरन्त पुलिस को सूचित किया जाए।