फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six year old girl murdered after Misdeed in Panipat of Haryana

हरियाणा में हैवानियत: अपहरण के बाद छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, शव गंदे नाले में फेंका, पकड़ा गया आरोपी

Tue, 16 Aug 2022 11:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Aug 2022 11:44 AM IST
सार

आरोपी की पहचान ईश्वर (40) के रूप में हुई है। आरोपी विश्वकर्मा चौक स्थित नागपाल ढाबे पर काम करता है। पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया था कि वह मूलरूप से यूपी के जिला शाहजहांपुर की रहने वाली है। पिछले करीब 15 साल से वह परिवार समेत पानीपत में रहती है। 

विज्ञापन
Six year old girl murdered after Misdeed in Panipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में खौफनाक दरिदंगी का मामला सामने आया है। यहां छह साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म किया फिर आरोपी ने बच्ची की हत्या कर शव को अर्धनग्न अवस्था में गंदे नाले में फेंक दिया। तीन साल के भाई ने घर आकर बताया कि एक व्यक्ति बहन को उठाकर ले गया। मां ने पड़ोसियों की मदद से बच्ची की तलाश की लेकिन उसका भेद नहीं लगा। 

विज्ञापन


इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची को ले जाते दिखाई दिया। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। 
विज्ञापन


आरोपी की पहचान ईश्वर (40) के रूप में हुई है। आरोपी विश्वकर्मा चौक स्थित नागपाल ढाबे पर काम करता है। पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया था कि वह मूलरूप से यूपी के जिला शाहजहांपुर की रहने वाली है। पिछले करीब 15 साल से वह परिवार समेत पानीपत में रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंझली बेटी छह साल की थी। सोमवार सुबह करीब नौ बजे बच्ची पड़ोस में ही रहने वाली मौसी के घर गई थी। वहां से वह खेलकर वापस घर लौट रही थी। घर के करीब पहुंची तो वहां उसका तीन साल का भाई भी खेल रहा था। इसी दौरान वहां एक व्यक्ति आया, जो बच्ची का हाथ पकड़ कर अपने साथ ले गया। बच्चा रोता हुआ तुरंत अपनी मां के पास पहुंचा और बताया कि बहन को कोई ले गया है। उन्होंने बच्ची को काफी ढूंढा। पुलिस ने बच्ची का शव नाले के पास से बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed