{"_id":"606f13d0674d637b634eaa51","slug":"six-year-old-boy-died-who-injured-in-accident-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना : हादसे में घायल मासूम ने तोड़ा दम, हलवारा में एक्टिवा हादसाग्रस्त, दंपती समेत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना : हादसे में घायल मासूम ने तोड़ा दम, हलवारा में एक्टिवा हादसाग्रस्त, दंपती समेत तीन घायल
Thu, 08 Apr 2021 08:05 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 08 Apr 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के लुधियाना के डंडारी कलां इलाके में जीटी रोड पर पिता के साथ सड़क पार कर रहे छह साल के एक बच्चे को चार दिन पहले तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। तीन दिन बाद गुरु नानक कालोनी निवासी छह साल के प्रियांशु ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी प्रताप नगर की गली नंबर-6 निवासी हरजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी करनैल सिंह ने बताया कि प्रियांशु अपने पिता प्रभु नारायण सिंह के साथ ढंडारी कलां इलाके में जा रहा था। जब वह दोनों जीटी रोड पार कर रहे थे तो तेज रफ्तार कार ने प्रियांशु को टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया था। घायल प्रियांशु को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उसे पटियाला रेफर कर दिया गया। तीन दिन बाद प्रियांशु की मौत हो गई। जांच अधिकारी करनैल सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
हलवारा : ब्रेकर से एक्टिवा हादसाग्रस्त, दंपती समेत तीन घायल
उधर, हलवारा में लुधियाना-बठिंडा हाईवे पर बने स्पीड ब्रेकर के कारण गुरुवार को एक्टिवा सवार दंपती और उनकी पुत्र वधू हादसे का शिकार हो गए। एयरफोर्स स्टेशन हलवारा मेन गार्डरूम (चौड़ी सड़क चौक) के ठीक सामने हुई इस दुर्घटना के घायलों की मदद करने के बजाय वायुसेना के सुरक्षा गार्ड वहां से चले गए।
विज्ञापन
40 मिनट तक घायल मौके पर तड़पते रहे। कुछ लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने के बावजूद सुधार पुलिस भी मौके पर नहीं पहुंची। घायलों की पहचान शिंदा सिंह, उनकी पत्नी छिंदर कौर और पुत्र वधू रेशम कौर निवासी देतवाल (लुधियाना) के तौर पर हुई है। एक्टिवा सवार तीनों गांव नत्थूवाल रिश्तेदारी में जा रहे थे।
गौरतलब है कि लुधियाना-बठिंडा हाईवे पर स्थित कस्बा सुधार बाजार से लेकर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन तक तीन किमी सड़क पर तीन साल पहले अवैध तरीके से स्पीड ब्रेकर बनाए गए थे। इन स्पीड ब्रेकर की जानकारी देने वाले सांकेतक भी नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहन चालक आए दिन हादसे का शिकार होते हैं।