फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six killed in separate road accidents in Punjab

सड़क हादसों में छह की मौत: जालंधर में एक ही परिवार के तीन लोगों की गई जान, गुरदासपुर में दो और मुक्तसर में एक की मौत

Tue, 26 Oct 2021 02:05 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/मुक्तसर/गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/मुक्तसर/गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Oct 2021 02:05 AM IST
सार

पंजाब में अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की जान चली गई है। जालंधर में हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से कोहराम मच गया। वहीं गुरदासपुर में दो और मुक्तसर में एक व्यक्ति की मौत की खबर है।  

विज्ञापन
Six killed in separate road accidents in Punjab
जालंधर में हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जालंधर में रविवार देर रात को अपने किसी रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर अड्डा काला बकरा के पास लगभग 1.30 बजे हुआ यह हादसा इतना भीषण था कि इस कार के परखच्चे उड़ गए। 

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतकों की पहचान अनूप सिंह पुत्र बग्गा सिंह, सुरेंद्र कौर पत्नी अनूप सिंह व अनूप की पांच साल की भतीजी अर्शिया के रूप में हुई। घायलों की पहचान प्रभजोत कौर, अजूनी कौर व माहिक कौर, निवासी डिफेंस कॉलोनी जालंधर के रूप में हुई है। हादसे में मरने वाले परिवार के घर मातम छाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डिफेंस कॉलोनी का रहने वाला परिवार अपने किसी काम से टांडा में रिश्तेदार के घर पर गया हुआ था। देर रात करीब 1.30 बजे जब परिवार जालंधर लौट रहा था तो यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस अभी टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं कर पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बारे में पचरंगा चौकी प्रभारी बिस्मन सिंह शाही ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि काला बकरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी है। जब वह मौके पर पहुंचे तो कार सवार तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। जो तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश जारी है। जल्द ही वाहन की पहचान कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सैर कर रहे व्यक्ति की वाहन की टक्कर से मौत
मुक्तसर में बूड़ागुज्जर रोड पर सैर कर रहे एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मरने वाले के पुत्र के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना सिटी पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में बूड़ागुज्जर रोड के निवासी तरुण कुमार उर्फ सन्नी ने बताया कि उसके पिता अमरनाथ पुत्र गोकल चंद सैर पर निकले थे। जब वे काफी देर बाद भी सैर से घर नहीं लौटे तो उन्होंने इधर-उधर ढूंढना शुरू किया। कुछ ही दूरी पर उन्हें पिता का शव मिला। कोई अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मार गया था, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। जांच अफसर एसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि तरुण के बयान पर थाना सिटी में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

गुरदासपुर में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में थाना पुराना शाला मोटरसाइकिल चालक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई शलिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में हरजीत सिंह पुत्र जोगा सिंह निवासी नवां शाला (चावा) ने बताया कि उसका भाई कल्याण सिंह पैदल ही अपनी साइड मजीदे दे ढाबे पर रोटी लेने जा रहा था। एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने बिना हार्न लापरवाही से कल्याण सिंह को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एएसआई शलिंदर सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार की टक्कर से वेटेनरी इंस्पेक्टर की मौत
गुरदासपुर में ही तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से स्कूटर सवार वेटनरी इंस्पेक्टर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मामले में थाना भैणी मिया खां की पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अमन मसीह निवासी काहनूवान ने बताया कि उसका पिता संसार सिंह जालंधर में बतौर जिला वेटनरी इंस्पेक्टर तैनात है। 23 अक्तूबर को चक्क शरीफ से अपने स्कूटर पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। शाम करीब छह बजे जब वह चक्क शरीफ से थोड़ा आगे काहनूवान रोड पर पहुंचे तो सामने से एक सफेद रंग की गाड़ी तेज रफ्तार से आई, जिसने उसके पिता को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसके पिता संसार सिंह की मौके पर मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई राम लाल ने बताया कि मृतक के बेटे के बयान कलमबंद करने के बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed