फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SIT team investigate for delhi aap mla naresh yadav in malerkotla issue

बेअदबी कांड: आप विधायक से SIT ने पूछे 100 सवाल, कई अहम खुलासे

Wed, 06 Jul 2016 10:50 AM IST
रिंपी गुप्ता/अमर उजाला, पटियाला।
रिंपी गुप्ता/अमर उजाला, पटियाला। Updated Wed, 06 Jul 2016 10:50 AM IST
विज्ञापन
SIT team investigate for delhi aap mla naresh yadav in malerkotla issue
आप एमएलए नरेश यादव
आप के विधायक नरेश यादव से सीआईए स्टाफ पटियाला में एसआईटी की ओर की गई पूछताछ में अहम तथ्य सामने आए हैं कि मालेरकोटला में 24 जून को हुए कुरान शरीफ की बेअदबी कांड से पहले 18 और 19 जून को यादव और मामले के मुख्य आरोपी विजय कुमार के बीच फोन पर कई बार बातचीत हुई और मैसेज एक्सचेंज हुए थे। मंगलवार को आप के विधायक नरेश यादव से पांच घंटे की गई लंबी पूछताछ के दौरान 100 सवाल पूछे गए। विधायक ने केवल 35 सवालों के ही जवाब दिए। 
विज्ञापन


विधायक से पूछा गया सवाल नंबर एक-आप विजय को कब से और कैसे जानते हैं?
सवाल नंबर दो- आपके और विजय के बीच में 24 जून से पहले 18 और 19 जून को कई बार फोन पर बातचीत हुई, मैसेज एक्सचेंज हुए। अगर आप विजय से केवल हल्की जान-पहचान रखते हैं तो फिर फोन पर और मैसेज पर इतनी बार क्या बातचीत हुई ?
विज्ञापन

सवाल नंबर 3- 24 जून को दिन भर आप कहां थे ?
सवाल नंबर 4- 24 जून को क्या विजय आप से मिलने आप के बसंत कुंज के फ्लैट में आया था ?
सवाल नंबर 5- क्या आपने पंजाब के मोगा के एक बिजनेसमैन केवल संघा को आम आदमी पार्टी की टिकट दिलवाने के नाम पर एक करोड़ देने की मांग की थी ?

विधायक से पूछे 15 सवाल

SIT team investigate for delhi aap mla naresh yadav in malerkotla issue
मालेरकोटला में पवित्र ग्रंथ की बेअदबी मामले में गिरफ्तार तीन युवक - फोटो : अमर उजाला
सवाल नंबर 6- - आप केवल संघा को कैसे जानते थे ? 
सवाल नंबर 7- क्या केवल संघा से आपकी मुलाकात विजय के माध्यम से हुई थी ?
सवाल नंबर 8- मालेरकोटला में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के मामले से आपका क्या संबंध है ?
सवाल नंबर 9- क्या ये आपकी साजिश थी या फिर आपकी पार्टी की सीनियर लीडरशिप को भी इसकी जानकारी थी ?
सवाल नंबर 10 - आप कितनी बार मालेरकोटला गए हो ?
सवाल नंबर 11- जब आपको पहले से पता था कि विजय विश्व हिंदू परिषद से जुड़ा है तो पिर आपने बार-बार उससे मुलाकात और फोन पर बातचीत क्यों की ?
सवाल नंबर 12 - आपको पंजाब का सह-प्रभारी कब बनाया गया था ?
सवाल नंबर 13-क्या पंजाब के आम आदमी पार्टी प्रभारी संजय सिंह को आपके और विजय के संपर्क में होने के बारे में जानकारी थी ?
सवाल नंबर 14- पंजाब के सह-प्रभारी होने के नाते जो भी लोग आपको पंजाब के मामलों के लिए या फिर पंजाब से आम आदमी पार्टी की टिकट पाने के लिए आपसे मिलना चाहते हैं उनको आप मुलाकात करने के लिए अपने दिल्ली के घर बुलाते हैं ?
सवाल नंबर 15 - क्या आपका विजय के साथ किसी तरह का पैसे का कोई लेन-देन था ?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed