फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sister murdered her four year old brother in Ludhiana

मासूम भाई से परेशान थी बहन, अकेले में ले जाके उतारा मौत के घाट...पढ़ें खौफनाक वारदात

Tue, 09 Oct 2018 06:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Tue, 09 Oct 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
sister murdered her four year old brother in Ludhiana
demo pic

चार साल का एक बच्चा अचानक घर से गायब हो गया और उसके अगले दिन उसका शव घर के बाहर बोरे में मिला। तीन दिन बाद पूरे घटनाक्रम में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। बच्चे की हत्या उसकी बड़ी बहन ने की थी। मामला पंजाब के लुधियाना की अमरजीत कालोनी की है। तीन दिन पहले मारे गए चार साल के अंश को उसकी बड़ी बहन ने ही मारा था। 

विज्ञापन


युवती ने भाई को मारकर उसका शव डिपो से मिली गेहूं की बोरी में डालकर सारा दिन घर पर ही रखा। देर रात को शव बाहर निकाल कर खुद ही शोर मचा दिया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि अंश की बड़ी बहन रेणु ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


एडीसीपी राजवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि अंश रेणु (19) को परेशान करता था। रेणु जहां जाती थी तो वह उसके पीछे हर जगह पहुंच जाता था। अंश अक्सर उसे गालियां भी निकालता था। इसी कारण वह परेशान रहती थी। छह अक्तूबर को पिता के काम पर जाने के बाद मां भी किसी रिश्तेदार का पता लेने के लिए अस्पताल चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंश भी मां के साथ जाने की जिद कर रहा था, लेकिन रेणु उसे टॉफी दिलाकर अपने साथ घर ले गई। इसी दौरान मौका देख कर रेणु अंश को पीछे वाले कमरे में ले गई और वहां गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद कपड़े उतारकर शव को बोरी में डाल दिया। एडीसीपी ने बताया कि अंश के पिता एक निजी फैक्ट्री में काम करते है और मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला गोरखपुर स्थित गांव डेबरा के हैं। यहां पर वह परिवार के साथ किराए पर रहता है। 

यूं हुआ खुलासा 

sister murdered her four year old brother in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

पुलिस ने जब शव की जांच की तो पता चला कि गले पर बाईं तरफ से गला दबाने के निशान थे। जांच में सामने आया कि रेणु बाएं हाथ से काम करती है। वहीं अंश की छोटी बहन ने बताया कि छह तारीख को घर आने के बाद अंश बाहर गया ही नहीं था। उसके अलावा गेहूं की बोरी में शव मिलने के बाद पुलिस ने इलाके के डिपो से जानकारी हासिल की। 

पता चला कि अंश का परिवार पांच बोरी गेहूं ले गया था। चार बोरी घर में पड़ी थी और एक बोरी में शव था। इसके बाद स्पष्ट हो गया कि हत्या किसी घर वाले ने की है। जब पुलिस ने आरोपी युवती से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया। सूत्रों के अनुसार रेणु मानसिक तौर पर परेशान भी रहती है। उसका इलाज भी चल रहा है। जब पूछताछ की गई थी तो आरोपी युवती बार-बार अपने पिता को बोल रही थी कि उसे माफ कर दो उसे भाई की हत्या करते वक्त बिल्कुल भी तरस नहीं आया।

सवाल अनसुलझे 
इस मामले में पुलिस सच बोल रही है या फिर सिविल अस्पताल के डॉक्टर। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्चे के साथ कुकर्म की वारदात हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि बच्चे के साथ कोई कुकर्म नहीं हुआ है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कैसे आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed