फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   showroom robbary, showroom loot, chandigarh police, rajnish, bail, chandigarh

डायमंड शोरूम लूट: आरोपी की जमानत याचिका का विरोध शुरू

Sat, 21 May 2016 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 21 May 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
showroom robbary, showroom loot, chandigarh police, rajnish, bail, chandigarh
चंडीगढ़ के ज्वेलरी शोरूम में लूट - फोटो : amar ujala
सेक्टर-17 स्थित डायमंड शोरूम में 14 करोड़ के हीरों की लूट का ड्रामा रचने के मुख्य आरोपी पंचकूला निवासी रजनीश वर्मा की अग्रिम जमानत याचिका का सेक्टर-17 थाना पुलिस ने विरोध किया है। पुलिस की ओर से दायर जवाब में कहा गया है कि उन्हें आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी है।
विज्ञापन


केस के कई पहलुओं पर अभी जांच चल रही है। इसलिए रजनीश को अग्रिम जमानत का लाभ न दिया जाए। अदालत ने पुलिस के जवाब के बाद याचिका पर फैसला शनिवार के लिए सुरक्षित रख लिया है। वहीं मामले में महिला सहआरोपी ने भी जिला अदालत में नियमित जमानत याचिका दायर की है। इस पर पुलिस को नोटिस जारी कर अदालत ने जवाब दाखिल करने को कहा है। 
विज्ञापन


इससे पहले रजनीश ने गिरफ्तारी से बचने के लिए जिला अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। इसमें उनकी ओर से कहा गया था कि वह बीमार है। इसके बावजूद पुलिस उसे और उसके परिवार को डरा-धमका रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनके शोरूम में गन प्वाइंट पर लूट हुई थी। बावजूद इसके पुलिस उन्हें और उनके परिवार को झूठे केस में फंसा रही है। पुलिस ने उनके भाई विनोद और शोरूम स्टाफ को डरा धमकाकर लूट को फर्जी बताकर पेश कर रही है। साथ ही प्रचारित कर रही है कि कोई लूट ही नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रजनीश ने कहा था कि वह पुलिस को जांच में सहयोग करने के लिए तैयार है। साथ ही वह सरकारी गवाहों, साक्ष्यों को किसी तरह से प्रभावित नहीं करेंगे। याचिका में उन्होंने कहा है कि पुलिस को उनसे किसी तरह की रिकवरी भी नहीं करनी है। ऐसे में उन्हें अग्रिम जमानत का लाभ दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed