फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   showing fake papers of ground, cheated 84 Million

जमीन के फर्जी कागजात दिखा 84 लाख ठगे

Mon, 09 Jun 2014 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 09 Jun 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
showing fake papers of ground, cheated 84 Million

पिंजौर के तोशाबीच के पीछे 56 बीघे जमीन के फर्जी कागजात दिखाकर एक दंपति सहित छह लोगों ने मिलकर 84 लाख रुपये ठग लिए।

विज्ञापन


आरोपियों में सेक्टर-2 स्थित हरको बैंक का क्लर्क और उसकी पत्नी भी शामिल है। क्लर्क ने ही सेक्टर-20 में अपने आवास पर मोहिंद्र सिंह और उनके दोस्त मोहन लाल को फर्जी कागजात दिखाया था।

बहरहाल, सेक्टर-20 थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 406, 420, 467, 468, 471, 120बी व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह शिकायत मोहिंद्र सिंह ने दी थी।
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, हरको बैंक के क्लर्क राजेश्वर दयाल, उसकी पत्नी मीनाक्षी, गुलाब सिंह ने वर्ष 2008 को तोशाबीच के पीछे 56 बीघे जमीन खरीदने के लिए सकेतड़ी निवासी देवराज और उनके बेटे सुनील शर्मा से सौदा करने को कहा। जमीन की कीमत लगभग साढ़े सात करोड़ रुपये थी। इसलिए उन्होंने मोहिंद्र व मोहन लाल को जमीन में पार्टनर बनाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने शुरू में जमीन के पांच लाख रुपये टोकन मनी की रसीदें दिखाईं। इसके बाद राजेश्वर, मीनाक्षी, गुलाब और हरीश मलिक ने जमीन का बयाना करने के लिए देवराज और सुनील को बुलाने की बात कहकर मोहिंद्र को भी सेक्टर-20 में राजेश्वर के घर पर बुलाया।

आरोपियों ने ऐसी चाल चली कि मोहिंद्र को यकीन हो गया कि सुनील व देवराज ही जमीन के मालिक हैं। इन लोगों ने जमीन का जीपीए भी दिखाया। इसके बाद मोहिंद्र ने जमीन की खरीद के लिए 54 लाख और मोहनलाल ने 28 लाख रुपये बैंक ड्राफ्ट व नगदी के तौर पर दिए।

इसी बीच हरीश मलिक, मीनाक्षी और गुलाब ने आपस में मिलकर एक एग्रीमेंट कर लिया, जिनमें तीनों के नाम होने और उससे होने वाले लाभ को आपस में बांटने की बात लिखी गई थी। वहीं, जो कागजात मोहिंद्र सिंह और मोहन को दिखाए गए थे, वे नकली थे। बाद में जब मोहिंद्र ने जमीन की रजिस्ट्री करवाने की बात कही, तो वे आनाकानी करने लगे।


रजिस्ट्री में आनाकानी के बाद खुला राज
रजिस्ट्री में आनाकानी करने के बाद मोहिंद्र को धोखाधड़ी का अहसास हुआ। जांच में पता चला कि उन्हें जमीन के जो कागजात दिखाए गए थे, वे नकली थे।

इस प्रकरण से जुड़े हरीश मलिक की मौत हो चुकी है। पुलिस ने मोहिंद्र सिंह की शिकायत पर सेक्टर-20 निवासी मीनाक्षी, राजेश्वर दयाल, गुलाब सिंह निवासी गांव बादौना, देवराज और सुनील निवासी सकेतड़ी, जसबीर सिंह निवासी सूरजपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed