फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Showing afraid of ghosts, done theft from child his home

भूत का डर दिखाकर बच्चे से उसके ही घर में करवा दी चोरी

Fri, 08 Jan 2016 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 08 Jan 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
Showing afraid of ghosts, done theft from child his home

विज्ञान के इस दौर में अक्सर किताब और फिल्मों में भूत-प्रेत की कहानी से डराने की बात सामने आती है। लेकिन, मनीमाजरा में बुधवार को दो युवकों ने एक 13वर्षीय बच्चे को भूत-प्रेत का डर दिखाकर घर में लाखों की चोरी करने को मजबूर कर दिया।

विज्ञापन


परिजनों ने वारदात की जानकारी होने के बाद मनीमाजरा थाने में दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मनीमाजरा निवासी मुकेश ने बताया कि उसका बेटा पंकज (13) मनीमाजरा बस स्टैंड के पास साइकिल की दुकान पर अपनी साइकिल रिपयरिंग करवाने गया था। इसी दौरान वहां तांत्रिक जैसे दो युवक मिले।
विज्ञापन


उन्होंने पंकज को अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद एक युवक ने कहा कि पंकज तुम्हारे घर में भूत प्रेत का साया है। इसी तरह कुछ समय डराने के बाद आरोपियों ने बेटे को विश्वास में ले लिया। दोनों युवकों ने लड़के को डराया कि वह भूत उसके माता पिता को मारना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका सिर्फ एक ही उपाय है। इस पर पंकज ने उनसे उपाय बताने को कहा। उसने कहा कि वह माता पिता के जीवन के लिए वह कोई भी काम करने को तैयार है। आरोपियों ने कहा कि तुम्हारे घर में रखे गहनों और पैसों में भूत बैठा है। उसको जल्दी से लेकर आओ, एक दिन में भूत कैद करके सारे पैसे और गहने वापस कर देंगे।

लेकिन, इसकी जानकारी किसी को मत देना। वरना भूत उसमें से निकलकर कहीं छिप सकते है। इस बात पर विश्वास कर पंकज अपने घर में रखे 11 सौ रुपये , सोने की चेन, अंगूठी और दो चांदी के सिक्के लाकर दोनों युवकों को सौंप दिया। आरोपियों ने दूसरे दिन बस स्टैंड पर मिलने की बात कहकर चले गए। और कोई वापस लौटकर नहीं आया।


ऐसे खुली वारदात की कहानी:
मुकेश ने बताया कि इस वारदात के बारे में पंकज ने घर में किसी को नहीं बताया । वीरवार की शाम उसकी मां अलमारी ठीक कर रही थी। इस दौरान उसको गहने और पैसे नहीं मिले। पहले तो उसको लगा कि मुकेश ने पैसे कहीं रखा होगा। लेकिन, देर शाम तक परिवार के सदस्यों के पूछताछ के दौरान पंकज ने घटना की जानकारी दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed