{"_id":"93ec0ab4ce075209fd9996fefde52843","slug":"shot-to-two-students-of-iti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई के दो छात्रों को गोली मारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईटीआई के दो छात्रों को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
Updated Thu, 11 Sep 2014 09:43 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के फरीदकोट में स्थानीय तलवंडी रोड पर दशमेश डेंटल कॉलेज के बाहर वीरवार दोपहर लगभग एक दर्जन नवयुवकों ने आईटीआई के दो विद्यार्थियों पर अंधाधुंध गोलियां दाग दी।
विज्ञापन
इस हमले में दो विद्यार्थी खुशदीप सिंह और मुलखदीप सिंह निवासी गांव औलख गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
इस घटना को किसी मामूली रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार तलवंडी रोड पर ही स्थित आईटीआई में कोर्स कर रहे खुशदीप सिंह और मुलखदीप सिंह वीरवार को करीब डेढ़ बजे आईटीआई समीप स्थित डेंटल कॉलेज के बाहर खड़े थे।
विज्ञापन
इस दौरान तीन गाड़ियों पर सवार होकर पहुंचे हमलावरों ने पहले हथियारों से दोनों विद्यार्थियों पर गोलियां दागी और बाद में एक की बुरी तरह पिटाई भी करने लगे। दोनों के गंभीर रूप से घायल होने पर हमलावर फरार हो गए।
घायल विद्यार्थियों के अनुसार हमलावरों में रणजीत सिंह समेत उसके साथी योदा, शैफी, भाऊ समेत करीब 10-12 युवक शामिल थे। इनमें से एक युवक के साथ कुछ दिन पहले बस में सीट को लेकर विवाद खड़ा हो गया था।
इसकी रंजिश में उन्होंने उन पर हमला किया गया है। थाना कोतवाली पुलिस ने घायलों के ब्यान पर आरोपियों के खिलाफ इरादा ए कत्ल का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।