{"_id":"23c0235c5f23780c551abb7210ac0b71","slug":"shot-to-two-businessmen-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो व्यापारियों को गोली मार चार लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो व्यापारियों को गोली मार चार लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
Updated Tue, 08 Jul 2014 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलराज नगर में सोमवार देर रात दो बदमाशों ने डेयरी में सो रहे यूपी के सहारनपुर के दो पशु व्यापारियों को गोली मारकर चार लाख रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल एक व्यापारी की मौत मौके पर ही हो गई जबकि दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हमला करीब रात डेढ़ बजे किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गांव बेगी निवासी 28 वर्षीय सरफराज ऊर्फ काला, इसी गांव के प्रमोद कुमार (38) पिछले कई साल से कैथल में पशुओं का व्यापार करने आते हैं। सोमवार रात को वे बलराज नगर में कर्मबीर सिंह की डेयरी में एक कटड़ी लेकर पहुंचे तथा डेयरी में ही बने कमरे में सो गए।
विज्ञापन
रात को करीब डेढ़ बजे मुंह पर कपड़ा लपेटे दो बदमाशों ने उन पर हमला कर सरफराज की छाती में दो गोलियां दाग दीं। वहीं, प्रमोद के कंधे एवं बाजू में तीन गोलियां मारीं। सरफराज ने मौके पर दम तोड़ दिया।
प्रमोद बदमाशों का मुकाबला कर शोर मचाते हुए करीब एक एकड़ की दूसरी पर स्थित डेयरी मालिक के घर तक चिल्लाता हुआ पहुंचा। घटना का पता चलते ही पूरी बस्ती में हड़कंप मच गया। बस्तीवासियों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सरफराज को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रमोद की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रैफर कर दिया।
पचास हजार रुपये बचे
दोनों व्यापारियों के साथ कैथल में व्यापार कर रहे इश्तगार ने बताया कि लुटेरे लगभग 4.50 लाख रुपये लूट कर ले गए हैं, सरफराज की जेब में 50 हजार रुपये की राशि बच गई।