फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shot to teacher by head constable

हेडकांस्टेबल ने स्कूल में घुस टीचर को गोली मारी

Sun, 18 Jan 2015 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Updated Sun, 18 Jan 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
shot to teacher by head constable

गांव दरियावाला राजकीय स्कूल में शुक्रवार सुबह पैसे के लेन-देन को लेकर हरियाणा पुलिस के हेडकांस्टेबल ने स्कूल में घुसकर एक जेबीटी टीचर को गोली मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन


सूचना पर जेबीटी टीचर के परिजन मौके पर पहुंच गए और हेडकांस्टेबल की जमकर धुनाई की। जेबीटी टीचर और हेडकांस्टेबल को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालात में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दयाल बाग कॉलोनी, जींद निवासी राजेंद्र गांव दरियावाला के राजकीय प्राथमिक स्कूल में जेबीटी अध्यापक के पद पर कार्यरत है। राजेंद्र मूल रूप से दरियावाला गांव का ही रहने वाला है। शुक्रवार सुबह वह स्कूल में कक्षा में बच्चों को पढ़ा रहा था। इसी दौरान गांव दरियावाला निवासी हरियाणा पुलिस में कार्यरत हेडकांस्टेबल अजीत सिंह उसके पास पहुंचा और पैसे के लेन देन को लेकर झगड़ा करना शुरू कर दिया। हेडकांस्टेबल अजीत अपने लाइसेंस रिवाल्वर से जेबीटी अध्यापक राजेंद्र पर गोली दाग दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली चलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया। सूचना पर राजेंद्र के परिवार के सदस्य स्कूल पहुंच गए और हेडकांस्टेबल की जमकर धुनाई करके उसे भी घायल कर दिया। स्कूल में गोली चलने की सूचना पर डीएसपी धर्मबीर पूनिया, सदर थाना प्रभारी जगबीर दहिया तथा सीआईए प्रभारी अशोक कुमार मौके पर पहुंच गए और घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

‘70 लाख रुपये के लिए कर रहा ब्लैकमेल’

shot to teacher by head constable

गोली लगने से घायल हुए जेबीटी अध्यापक राजेंद्र ने आरोप लगाया कि हेडकांस्टेबल अजीत उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। उससे 70 लाख रुपये की डिमांड कर रहा है। शुक्रवार को आरोपी हेडकांस्टेबल ने पहले उसके भाई राममेहर की जुलानी रोड स्थित दुकान पर हमला किया और उसके बाद स्कूल में पहुंच गया, जहां पर बच्चों को पढ़ा रहा था तो इसी दौरान उसने रिवाल्वर से गोली दाग दी। इसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। इससे पहले भी पुलिस को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।

‘बचाव में चली गोली’

हेडकांस्टेबल अजीत ने बताया कि उसकी जेबीटी अध्यापक राजेंद्र से लाखों रुपये की लेनदारी है। पैसे के लिए कई बार मांग कर चुका था, लेकिन आरोपी पैसे लौटाने की बजाए उन्हें ही धमकी दे रहा था। शुक्रवार को जब वह अपने सेक्टर आठ स्थित निवास से निकाला तो राजेंद्र का लड़का अपने दो-तीन साथियों के साथ उसके मकान के आसपास घूम रहा था। जब वह वहां से निकला तो नहर के ऊपर उसके लड़के ने साथियों के साथ मिलकर उसका रास्ता रोक लिया और उस पर हमला कर दिया।

जब वह उसके लड़के की शिकायत लेकर जेबीटी अध्यापक राजेंद्र के पास स्कूल में पहुंचा तो उस पर लोहे की राड से हमला कर दिया। जिस पर अपने बचाव में लाइसेंस रिवाल्वर से हवाई फायर कर दिया। उसने जेबीटी अध्यापक राजेंद्र को गोली मारने की बात से इंकार किया है।

लंबी छु्ट्टी पर चल रहा हेडकांस्टेबल
एसपी बदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी हेडकांस्टेबल एसपी कार्यालय में ही कार्यरत है, लेकिन लंबी छुट्टी पर चल रहा है। जेबीटी अध्यापक तथा हेडकांस्टेबल के बीच में पैसे के लेन-देन चल रहा है। इसी के चलते स्कूल में विवाद हुआ है। दोनों पक्षों के पीजीआई में बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed