फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shot to retired army subedar major, killed

आर्मी के पूर्व सूबेदार मेजर की गोली मार हत्या

Mon, 23 Nov 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Mon, 23 Nov 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
shot to retired army subedar major, killed

पानीपत के गांव सिवाह में पूर्व सूबेदार मेजर और वर्तमान में हरिद्वार शांतिकुंज के सिक्योरिटी सुपरवाइजर की सोमवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने घर की छत पर बने कमरे में उन पर दो गोलियां चलाई।

विज्ञापन


एक उनके सीने में लगी और दूसरी उनके हाथ पर। इसके बाद गंभीर हालात में परिजनों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस को यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर घर के भीतर कोई कैसे रणबीर पर गोली चला सकता है।
विज्ञापन


पुलिस इस मामले को आत्महत्या और हत्या से जोड़कर जांच में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी भी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया था। हालांकि इस मामले में घर के किसी सदस्य पर ही पुलिस की शक की सूई अटकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव सिवाह निवासी रणबीर (59) आर्मी से सूबेदार के पद से रिटायर था। फिलहाल रणबीर हरिद्वार की शांतिकुंज सामाजिक संस्था में सिक्योरिटी सुपरवाइजर के रूप में काम करता था। चार दिन पहले ही रणबीर घर आया था।

रणबीर घर में ऊपर बने कमरे में अकेला था। सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पड़ोसियों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। कमरे में जाकर देखा तो रणबीर खून से लथपथ हालत में बैड पर पड़ा था। इसके बाद परिजन रणबीर को आनन-फानन में सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और घटनास्थल से सुराग जुटाए। साथ ही सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत एकत्रित करते हुए सैंपल लिये। पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

आर्मी में ही कार्यरत है मृतक का बेटा
मृतक रणबीर का बड़ा बेटा संदीप भी आर्मी में ही लांस नायक के रूप में सिक्किम में तैनात है, वहीं छोटा बेटा प्रदीप योग टीचर है। रणबीर सिंह की मौत ने उनके परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

युवाओं को आर्मी की भर्ती के लिये प्रशिक्षित करते थे पूर्व सूबेदार मेजर
सूबेदार मेजर की हत्या से गांव के युवाओं को गहरा झटका लगा है। रणबीर सिंह सेना से रिटायरमेंट के बाद गांव में ही बच्चों को आर्मी के लिये प्रशिक्षित करते थे। युवाओं को आर्मी के लिये तैयार और देश प्रेम की भावना भरना रणबीर सिंह को खूब आता था। गांव के कई युवा रणबीर सिंह से प्रशिक्षण लेकर आर्मी में सेवाएं दे रहे हैं।

 
रामकुमार, एसएचओ, चांदनी बाग थाना ने बताया कि रणबीर सिंह को दो गोलियां लगी हैं। एक गोली उनकी छाती में और दूसरी हाथ में लगी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी भी व्यक्ति पर केस दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed