फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shot to postman for robbery

डाकिये ने चौथ नहीं दी तो घर में घुसकर गोली मारी

Sun, 08 Feb 2015 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sun, 08 Feb 2015 09:43 PM IST
विज्ञापन
shot to postman for robbery

गांव काजला में 50 लाख रुपये की चौथ न देने पर बदमाशों ने डाकिये को घर में घुसकर गोली मार दी। एक बाइक से आए तीन बदमाशों ने डाकिये को गोली मारने के बाद फरार हो गए। घटना हरियाणा के अग्रोहा की है। डाकिये पवन को गंभीर हालात में अग्रोहा मेडिकल में भर्ती करवाया गया है।  

विज्ञापन


काजला निवासी सुशीला देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति 55 वर्षीय पवन कुमार गांव डाकिया है तथा गांव में परचून की दुकान भी चलाते हैं। उसके चार बेटे हैं। तीन दिल्ली में काम करते हैं। सबसे छोटा बेटा अजय कुमार उनके साथ गांव में रहता है।
विज्ञापन


आरोप है कि पांच फरवरी को गांव का सतीश कुमार घर आया और उनसे पचास लाख रुपये की चौथ मांगी। बदमाश ने डाकिये को ऑप्शन भी दिया उसने कहा कि अगर रुपये का इंतजाम न हो तो आधा किला (एकड़) जमीन उसके नाम करवा दो। चौथ न देने और मामले के बारे में पुलिस को बताने पर उसने तीनों को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एसपी से मिला था परिवार
सुशीला ने बताया कि वह अपने पति के साथ 7 फरवरी को एसपी कार्यालय गई थी और मामले के बारे में अवगत कराते हुए आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने खानापूर्ति करके मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। महिला का कहना है कि अगर पुलिस मामले में लापरवाही न बरतती, तो उनके साथ ऐसी घटना होने से बच सकती थी।

4 को जमानत पर आया था जेल से बाहर

shot to postman for robbery

महिला ने बताया है कि आरोपी के डर की वजह से उन्होंने बेटे को अपने रिश्तेदार के यहां भेज दिया। उसका पति पवन कुमार दिन में काजला धाम गया था। शाम को करीब पांच बजे जब वह घर आए तो अचानक पीछे से आरोपी सतीश दो अन्य युवकों को साथ लेकर पहुंच गया। एक युवक बाइक के पास खड़ा रहा, जबकि सतीश व एक अन्य युवक घर के अंदर घुस आए और उन्होंने रकम मांगी। जब पवन ने रुपये न देने की बात कही तो सतीश ने गन निकाली और एक गोली दाग दी।

गोली डाकिये पवन को पेट में लगी और वह मौके पर गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से बाइक पर बैठकर फरार हो गए। शोर सुनकर पड़ोसी व गांव के लोग एकत्रित हुए उन्होंने घायल डाकिये को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया।

पुलिस ने बताया कि काजला निवासी सतीश पर कई मुकदमे दर्ज हैं। घिराये के पहलवान के बेटों की आपसी रंजिश में सतीश पर सुपारी लेने का भी आरोप था। उसे करीब दो महीने पहले सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हाल ही में वह चार दिन पहले जमानत पर जेल से बाहर आया था। अगले ही दिन उसने फिरौती मांग ली।

छह महीने पहले भी मांगी थी चौथ
पवन की पत्नी सुशीला ने बताया है कि छह महीने पहले भी सतीश ने उसके पति से 50 लाख रुपये की चौथ मांगी थी। डर के मारे पवन ने पुलिस को शिकायत नहीं दी। शिकायत न देने पर आरोपी के हौसले बुलंद हो गए और उसने दूसरी बार में वारदात को अंजाम दे दिया।

डॉ. राजीव चौहान, मेडिकल कॉलेज अग्रोहा ने बताया कि डाकिये का ऑपरेशन किया जा रहा है। उसे पेट में गोली लगी है। हालात गंभीर बनी हुई है। फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed