फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   shot to Businessman in service center at Rohtak

रोहतक में दिनदहाड़े सर्विस सेंटर में घुसकर व्यापारी को गोली मारी

Sun, 08 May 2016 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 08 May 2016 05:45 PM IST
विज्ञापन
shot to Businessman in service center at Rohtak
बिजनेसमैन को गोली मारी - फोटो : amar ujala

रोहतक। बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े पालिका बाजार में एक व्यापारी को उसके सर्विस सेंटर में घुसकर उसकी छाती में गोली मार दी। गोली मारकर भाग रहे बदमाश को पकड़ने के लिए दूसरे व्यापारियों ने पीछा किया तो उसने उन पर भी तमंचा तान दिया और गोली मारने की धमकी देकर भाग गया। घायल व्यापारी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


व्यापारी की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी, डीएसपी एवं थाना पुलिस मौके पर पहुंच गए। व्यापारी के दुकान पर रहने वाले नौकर के बयान पर अज्ञात बदमाशों पर मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश की फोटो के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। वहीं, घटना के विरोध में व्यापारियों ने पालिका बाजार बंद कर दिया। दुकानदारों ने बाजार में सुरक्षा के उपाय नहीं होने पर नाराजगी जताई। गोली मारने की वजह मालूम नहीं चल सकी है।
विज्ञापन


तेज कालोनी में रहने वाले कृष्ण लाल खट्टर (45) पुत्र नारायण लाल खट्टर का पालिका बाजार में मोहित कूलिंग सेंटर के नाम से वीडियोकॉन का सर्विस सेंटर है। कृष्ण लाल शुक्रवार सुबह अपने सर्विस सेंटर में बैठे थे। उनके पास ही उनका नौकर राजू भी था। लगभग 11.30 बजे एक युवक सर्विस सेंटर में घुसकर कृष्ण लाल की छाती में गोली मार दी। गोली छाती के साइड से होती हुई पीठ से बाहर निकल गई। गोली चलते ही आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया और वह अपनी दुकानों से बाहर निकल आये। दुकानदारों को बदमाश भागता दिखाई दिया तो उन्होंने उसका पीछा दिया। लेकिन बदमाश ने व्यापारियों पर तमंचा तान दिया और गोली मारने की धमकी देकर सिविल अस्पताल वाली रोड से छोटूराम चौक की ओर भाग गया। वहां बदमाश का एक साथी पहले से ही बाइक लेकर खड़ा था, जिस पर बैठकर दोनों बदमाश भाग गये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर एसपी शशांक आनंद, डीएसपी विजेंद्र व सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। व्यापारियों से घटना की जानकारी ली और बदमाश की खोजबीन शुरू की। आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो एक युवक मुंह पर काला कपड़ा बांधकर सर्विस सेंटर में आता दिखाई दिया। उसके हाथ में एक पॉलीथिन थी, जिसमें उसने तमंचा रखा था। सीसीटीवी फुटेज से उसका फोटो निकलवाकर पुलिस ने सार्वजनिक कर दिया है। दूसरी ओर, कृष्ण लाल खट्टर को गोली मारे जाने से अन्य व्यापारियों में रोष फैल गया। सभी व्यापारियों ने पालिका बाजार की दुकानों को बंद कर दिया। व्यापारियों ने कहा है कि जब तक बदमाशों को नहीं पकड़ा जाता बाजार बंद रखेंगे। पुलिस ने सर्विस सेंटर पर रहने वाले नौकर राजू के बयान पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। 


शशांक आनंद, एसपी ने बताया कि एक संदिग्ध का फोटो सीसीटीवी फुटेज से निकाला गया है। उसी पर गोली मारने का संदेह जताया जा रहा है। संदिग्ध का फोटो जारी कर दिया गया है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed