फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shopkeeper shot dead in Tarn Taran of Punjab

पंजाब में बदमाश बेखौफ: रंगदारी न देने पर दुकानदार की हत्या, गैंगस्टर लंडा के गुर्गों ने बरसाईं गोलियां

Wed, 12 Oct 2022 01:30 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Oct 2022 01:30 AM IST
सार

घटना से 10 मिनट पहले गुरजंट ने पत्नी को फोन किया था कि वह जल्द लौट रहा है। पत्नी और मां उसका इंतजार कर रही थीं। तभी उन्हें हत्या की खबर मिली। लखबीर की धमकियों से डरकर अजायब सिंह गुरजंट को भी कनाडा भेजने की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन
Shopkeeper shot dead in Tarn Taran of Punjab
दुकानदार पर गोली बरसाते गुर्गे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के तरनतारन में कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के गुर्गों ने रंगदारी न देने पर एक दुकानदार की दिनदहाड़े हत्या कर दी। दोनों गुर्गे ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और पिस्टल से गोलियां बरसा दीं। 8 से 10 गोलियां लगने के कारण दुकानदार गुरजंट की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को तरनतारन के गांव रसूलपुर में अंजाम दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव रसूलपुर निवासी किसान अजायब सिंह के बेटे गुरजंट सिंह की रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे दो युवक दुकान में आए और कपड़े दिखाने को कहा। गुरजंट उन्हें कपड़े दिखाने लगे। इसी बीच दोनों ने पिस्टल निकालकर गुरजंट पर गोलियां बरसा दीं। 
विज्ञापन


युवकों ने करीब 15 राउंड फायर किए। 8-10 गोलियां लगने से गुरजंट सिंह ने वहीं दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी अपनी बाइक पर फरार हो गए। हत्याकांड के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पिता अजायब सिंह के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Shopkeeper shot dead in Tarn Taran of Punjab
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व स्थानीय लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छह महीने से मिल रही थी धमकियां
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढाबा चलाने वाले अजायब सिंह के परिवार को छह महीने से गैंगस्टर लखबीर सिंह की ओर से धमकियां मिल रही थीं। इस वजह से अजायब सिंह ने अपने एक बेटे जोबन को चार माह पहले कनाडा भेज दिया था। सूत्रों के अनुसार लखबीर गैंग को संदेह था कि अजायब सिंह के परिवार के पास जरूरत से ज्यादा पैसा है। इस कारण लगातार धमकियां दी जा रही थीं। मंगलवार सुबह 10 बजे गुरजंट सिंह अपने चार साल के बेटे को दुलारकर दुकान चला गया। दोपहर का खाना भी उसने वहीं खाया। 

घटना से 10 मिनट पहले गुरजंट ने पत्नी को किया था फोन
घटना से 10 मिनट पहले गुरजंट ने पत्नी को फोन किया था कि वह जल्द लौट रहा है। पत्नी और मां उसका इंतजार कर रही थीं। तभी उन्हें हत्या की खबर मिली। लखबीर की धमकियों से डरकर अजायब सिंह गुरजंट को भी कनाडा भेजने की तैयारी कर रहे थे। लखबीर की धमकियों के बारे में पुलिस को भी शिकायत दी थी लेकिन गंभीरता से नहीं लिया गया। 

पांच मिनट तक दुकान में रहे हत्यारे
एसपी (जांच) विशालजीत सिंह, डीएसपी (जांच) जसवंत सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक दोनों युवक 18 से 22 वर्ष की आयु के हैं। दोनों ने गुरजंट को कपड़ दिखाने के लिए कहा। जैसे ही गुरजंट कपड़े दिखाने लगा तो काले कपड़े पहने युवक ने गुरजंट की पीठ पर ताबड़तोड़ सात आठ गोलियां मार दीं। चिल्लाते हुए गुरजंट जमीन पर गिर गया। इसके बाद चेक शर्ट पहने दूसरा युवक आगे बढ़ा और गुरजंट को सात-आठ गोलियां मार दीं। एसपी ने बताया कि विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद सामने आएगा कि हत्या की वजह क्या थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed