फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shopkeeper commits suicide in Ludhiana of Punjab

पंजाब: लुधियाना में दुकानदार ने फंदा लगाया, मुक्तसर में आढ़ती ने गोली मार की आत्महत्या

Tue, 26 May 2020 11:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/ मुक्तसर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/ मुक्तसर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper commits suicide in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

काम धंधा चौपट होने से परेशान महा सिंह नगर निवासी श्याम लाल (52) ने सोमवार देर रात घर में फंदा लगा लिया। जब उसकी पत्नी और बेटे ने देखा तो उन्होंने श्याम लाल को नीचे उतारा और पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


एएसआई जुझार सिंह ने बताया कि श्याम लाल के घर के बाहर ही किराना की दुकान है। श्याम लाल का दो महीने से काम धंधा नहीं चल रहा था। इस कारण वह काफी परेशान था। सोमवार रात को सारा परिवार खाना खाकर सोने लगा तो श्याम लाल ने करीब 12 बजे कमरे में फंदा लगा लिया। उसकी पत्नी की नींद खुली तो श्याम लाल फंदे से लटका था।
विज्ञापन


चीख सुनकर बेटा भी आ गया। दोनों ने शव को नीचे उतारा और आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। एएसआई जुझार सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में यहीं पता चल सका है कि श्याम लाल का काम धंधा बंद था और वह परेशान था। इस कारण उसने आत्महत्या की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पिता ने थमाई थी हॉकी, जुनून ने बनाया दुनिया का सितारा, पढ़ें- दिग्गज खिलाड़ी बलबीर सिंह की अनसुनी बातें


मुक्तसर: आढ़ती ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार की आत्महत्या 
रुपयों के लेनदेन को लेकर मंडी बरीवाला के आढ़ती ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मंडी बरीवाला के निरंजन कुमार (50) पुत्र ओम प्रकाश सुबह 11 बजे मंडी स्थित अपनी आढ़त की दुकान पर आया और अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

एसपी (एच) गुरमेल सिंह, डीएसपी तलविदर सिंह, थाना प्रभारी मंडी बरीवाला प्रेमनाथ मौके पर पहुंच गए और रिवाल्वर और शव को अपने कब्जे में लिया। एसएचओ प्रेम नाथ ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने रुपयों के लेनदेन के बारे में लिखा है। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट में किसी का भी नाम नहीं लिखा है। परिजनों से बातचीत की जा रही है। परिजन जो बयान देंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed