{"_id":"646a065f6a37ececbc07dcd4","slug":"shopkeeper-beaten-to-death-in-pathankot-of-punjab-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathankot News: शराब पीने से रोका तो दुकानदार को छह लोगों ने पीटा, अस्पताल में हुई मौत, CCTV में कैद घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Pathankot News: शराब पीने से रोका तो दुकानदार को छह लोगों ने पीटा, अस्पताल में हुई मौत, CCTV में कैद घटना
Sun, 21 May 2023 05:44 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 21 May 2023 05:44 PM IST
सार
एसपी मनोज ने बताया कि छह आरोपियों पर हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तीन आरोपियों डिंपल, कुलविंदर और प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि कौशल, रिंकू और विशाल को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट के गांव अखवाना मोड पर बर्तन और प्लास्टिक क्रॉकरी की दुकान करने वाले व्यक्ति की कुछ युवकों ने बुरी तरह पिटाई की। मारपीट से घायल दुकानदार को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव छन्नी गुहाला निवासी धरिंदर सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी शराब पीकर आ रहे थे। धरिंदर ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो झगड़ा हो गया। वहीं, मारपीट का पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। शिकायत मिलने पर थाना शाहपुर कंडी की पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर लिया है, जबकि तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में धरिंदर की पत्नी शीतल ने बताया कि वह रोजाना की तरह रात 10 बजे के करीब दुकान के पास पहुंची तो देखा कि छह लोगों ने उसके पति को दुकान से घसीटा और बाहर सड़क पर ले जाकर सिर पर लाठी, ग्रिप और कांच की टूटी बोतल से हमला कर दिया। धरिंदर को लहुलूहान कर उक्त हमलावर वहां से फरार हो गए। उनके पड़ोसी मुनीष कोहाल ने धरिंदर को किसी तरह सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वह उसे अमनदीप अस्पताल ले गए। वहीं धरिंदर के बेटे आर्यन सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात उसके पिता की मौत हो गई। शाहपुरकंडी पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर गांव कानपुर निवासी कुलविंदर सिंह, डिंपल, रिंकू, प्रिंस, विशाल और कौशल सिंह पर हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
शराब पीने से टोकने पर हुआ विवाद: एसपी
एसपी मनोज ठाकुर ने बताया कि उक्त आरोपी शराब पीकर आए थे। धरिंदर ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वह धरिंदर से बहस करने लग पड़े। इसी दौरान उन्होंने अन्य युवकों को मौके पर बुलाया और हमला कर दिया। इससे धरिंदर की मौत हो गई। एसपी मनोज ने बताया कि छह आरोपियों पर हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तीन आरोपियों डिंपल, कुलविंदर और प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि कौशल, रिंकू और विशाल को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगी हैं।