फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shopkeeper and servant committed rape with the child In Ludhiana

छह साल के बच्चे के साथ दुकानदार और नौकर ने खेला गंदा खेल, पिता को इस तरह सुनाई आपबीती

Tue, 07 Aug 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Tue, 07 Aug 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
 shopkeeper and servant committed rape with the child  In Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के लुधियाना में एक बच्चे के साथ हैवानियत की खबर है। आरोप एक दुकानदार और उसके नौकर पर है। किराने की दुकान में समान लेने गए एक छह साल के बच्चे के साथ दुकानदार और उसके नौकर ने कुकर्म किया। आरोपियों ने बच्चे को इस कदर डरा दिया कि बच्चा किसी को कुछ बता नहीं पा रहा था। हिम्मत जुटा बच्चे ने सारी बात अपने पिता को बताई। पिता की शिकायत पर थाना डुगरी पुलिस आरोपी दुकानदार हनी और उसके नौकर सुरिंदर के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई कर्मजीत सिंह ने बताया कि आरोपी हनी की इलाके में ही किराने की दुकान है और सुरिंदर उसी के पास काम करता है। छह साल का बच्चा आरोपी हनी के पास दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। आरोपी हनी ने अपने नौकर सुरिंदर को बोल कर उसे बातों में लगा पीछे खाली प्लाट में लाने की बात की। हनी के कहने के मुताबिक सुरिंदर बच्चे को खाली प्लाट में ले गया। 
विज्ञापन


वहां दोनों ने बारी-बारी उसके साथ कुकर्म किया और उसे भगा दिया। आरोपियों ने बच्चे को धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। डरे सहमे बच्चे ने अगले दिन अपने पिता को सारी बात बताई। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई। एएसआई कर्मजीत सिंह ने बताया पुलिस ने बच्चे की मेडिकल जांच करवा दी है। आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed