सरबजीत कौर पर हमला: दुकान में तोड़फोड़, नशे के खिलाफ खोला था मोर्चा, अगवा करने की भी कोशिश
नामजद आरोपियों ने पहले सरबजीत कौर की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और हमला किया। इसके बाद करीब 15 अज्ञात लोगों ने सरकारी अस्पताल सुधार में दाखिल पीड़िता को अगवा करने की कोशिश भी की। लखवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के हलवारा में नशा तस्करी और देह व्यापार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली सरबजीत कौर की दुकान में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। उन पर हमला बोला गया है। वहीं हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। सुधार पुलिस ने करीब 24 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
जांच अधिकारी लखवीर सिंह ने बताया कि सरबजीत कौर की शिकायत पर गुरमीत कौर, मनी, जसप्रीत कौर, गोपो, सरबजीत कौर (पांच महिलाएं), प्रभजोत पारस, अर्शदीप सिंह सभी निवासी हलवारा और नाजर सिंह निवासी गांव बुर्ज लिट्टां समेत 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
नामजद आरोपियों ने पहले सरबजीत कौर की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और हमला किया। इसके बाद करीब 15 अज्ञात लोगों ने सरकारी अस्पताल सुधार में दाखिल पीड़िता को अगवा करने की कोशिश भी की। लखवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
पीड़ित सरबजीत कौर ने गांव में चल रहे नशा तस्करी और देह व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए जिला ग्रामीण एसएसपी हरजीत सिंह को इनके खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी तिलमिला गए। पीड़ित सरबजीत कौर ने बताया कि आरोपी जबरन दुकान में दाखिल हुए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा।
आसपास लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़ित सरबजीत कौर ने बताया कि जब सरकारी अस्पताल सुधार में उसका इलाज चल रहा था तो आरोपियों ने 15 अज्ञात लोगों को भेजकर उसे अगवा करवाने की भी कोशिश की।
उन्होंने कहा कि गांव में चिट्टा तस्करी और देह व्यापार का धंधा सरेआम चल रहा है। इसके खिलाफ मोर्चा खोलने के कारण आरोपी उसे जान से मारना चाहते हैं लेकिन वह डरने वाली नहीं है बल्कि अब पहले से ज्यादा हौसले के साथ इसके खिलाफ संघर्ष करेगी। सरबजीत कौर ने पंजाब सरकार से भी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।