{"_id":"58ed25d54f1c1bc342cf4f6a","slug":"shocking-disclosure-of-the-mother-of-seerat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास ने कहा, एकम के दिल में नहीं थी मोहब्बत, हर बात पर सीरत को होता था गुस्सा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सास ने कहा, एकम के दिल में नहीं थी मोहब्बत, हर बात पर सीरत को होता था गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 12 Apr 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड में आरोपी सीरत की मां जसंवदिर कौर ने चौंकाने वाला बयान दिया है। जसविंदर कौर ने एकम को गुस्सैल स्वभाव का ज़िक्र किया, और कहा कि हर बात पर एकम झगड़ा किया करता था। एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड में आरोपी सीरत की मां जसंवदिर कौर ने सोमवार को सरेंडर किया था। वहीं, मंगलवार को भी पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की गई। अब तक की पूछताछ में उसने खुद को बेकसूर ही बताया है।
जसविंदर कौर ने पुलिस को बताया है कि उसने न तो एकम की हत्या की है और न ही वह हत्या के समय मोहाली में मौजूद थी। इस दौरान उसने पुलिस अधिकारियों का कहा कि एकम शार्ट टैंपर था। उसे छोटी-छोटी बात पर उसे गुस्सा आ जाता था। जिससे पति पत्नी में कई बार नोक-झोंक होती रहती थी।
वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर जसविंदर कौर पर आरोप साबित होते हैं, तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। वहीं दूसरी तरफ पुलिस अभी तक जगत का पता नहीं लगा पाई है। हालांकि पुलिस ने उसके घर व पारिवारिक सदस्यों का पता लगा लिया है। इतना ही नहीं एक टीम अमृतसर जाकर भी आई है। इसके बाद भी वह आरोपी को दबोच नहीं पाई है।
विज्ञापन
जिक्रयोग है कि एकम का शव पुलिस को फेज-3बी1 स्थित कार की पिछली सीट से अटैची में बंद मिला था। एकम के सिर पर गोली का निशान था। वहीं, शरीर पर भी कई जख्म थे। उस समय परिवार वालों का कहना था कि हत्या में सीरत, उसकी मां जसविंदर कौर, भाई विनय शामिल है। वहीं, जब सीरत को पुलिस ने पकड़ा था तो उसने जगत का नाम लिया था। हालांकि बाद में वह कई बार अपने बयानों से बदल गई।