{"_id":"5dfb28b6f5adac9b51f976296cee528d","slug":"she-do-her-exam-and-married-her-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देकर भागी छात्रा और रचा ली प्रेमी से शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा देकर भागी छात्रा और रचा ली प्रेमी से शादी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 27 Mar 2014 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक नामी प्राइवेट स्कूल की 20 वर्षीय छात्रा ने सोमवार को 12वीं की परीक्षा खत्म होने के बाद स्कूल से ही भागकर प्रेमी से शादी कर ली। दोनों की शादी को अदालत ने मंजूर कर लिया है। अदालत ने उन्हें एक साथ रहने के लिए स्वतंत्र कर दिया।
विज्ञापन
लड़की के परिजनों के अनुसार 24 मार्च को परीक्षा देने के बाद जब लड़की घर नहीं पहुंची, तो घरवाले चिंता हुई। घरवालों ने 181 हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया।
विज्ञापन
साथ ही सब जगह लड़की की तलाश की। लड़की का फोन भी बंद था। जिससे उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। थाना फेज-8 पुलिस ने लड़की के गायब होने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस ने लड़की को बुधवार सुबह चंडीगढ़ के एक होटल से बरामद कर लिया। इस दौरान लड़की ने पुलिस को शादी करने का सबूत दिया। इसके बाद पुलिस ने लड़की एवं उसके पति को अदालत में पेश किया।
लड़की ने अदालत में कहा कि हम दोनों बालिग हैं। दोनों ने शादी कर ली है और साथ रहना चाहते हैं। अदालत ने उनके शादी संबंधी दस्तावेज चैक कर दोनों की शादी को मंजूर कर लिया।
दूसरी तरफ लड़की के घरवालों ने बेटी को संपत्ति से बेदखल कर दिया है। लड़की का पति एक कॉल सेंटर में काम करता है। इस दौरान दोनों पक्षों के परिवार भी अदालत में पहुंचे थे।
लड़की की मां का रो-रो कर बुरा हाल था। हालांकि वह चाहकर भी लड़की को रोक नहीं पाई।