फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shameful act of punjab police, young man beaten at police station

पुलिस की एक और करतूत, बाइक बंद की सजा 'बंदे' को

Fri, 10 Apr 2015 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Fri, 10 Apr 2015 04:45 PM IST
विज्ञापन
shameful act of punjab police, young man beaten at police station

हमेशा विवादों में रहने वाली पंजाब पुलिस की एक और शर्मनाक करतूत उजागर हुई पंजाब के कपूरथला जिले में। यहां डीएसपी सब-डिवीजन की गाड़ी के आगे बाइक बंद होना एक युवक को भारी पड़ गया। डीएसपी ने चालान काटने का बोला।

विज्ञापन


एएसआई ने चालान कटवाने के बाद उसे थाने ले जाकर पीट डाला और शोर मचाने पर स्मैक के केस में अंदर करने की धमकी भी दी। 23 वर्षीय सुखदीप सिंह निवासी मोहल्ला लाहौरी गेट ने बताया कि वीरवार दोपहर साढ़े बारह बजे वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर कोटू चौक की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन


बाइक उसके दोस्त अंदरयास निवासी मिट्ठापुर जालंधर की थी, जिसे वह चला रहा था। जैसे ही वह थाना सिटी के गेट पर पहुंचा तो अंदर से डीएसपी सब-डिवीजन महिंदर सिंह की गाड़ी निकल रही थी। इतने में उसका मोटरसाइकिल डीएसपी की गाड़ी के सामने बंद हो गया। इससे गुस्साए डीएसपी के गनमैन ने उसे भला-बुरा कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी गाड़ी से बाहर आए और उन्होंने थाना सिटी के एएसआई जसबीर सिंह को उनका चालान काटने को कहा। इतना कहकर डीएसपी वहां से चले गए। इसके बाद एएसआई जसबीर सिंह ने उसका ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट ड्राइविंग का चालान काट दिया। सुखदीप ने आरोप लगाया कि एएसआई जसबीर सिंह उसे थाने के अंदर ले गया और वहां पर उसकी पिटाई की।

अपनी पीठ पर नुकीले चीज से पीटने के निशान दिखाते हुए उसने कहा कि एएसआई ने धमकी दी कि अगर ज्यादा शोर मचाया तो स्मैक डालकर पर्चा करके अंदर कर देंगे। उसने आरोप लगाया कि थाने में पुलिस ने उससे तीन सौ रुपये लेकर छोड़ा।

अकाली नेता के होटल में इलेक्ट्रिशियन है पीड़ित

shameful act of punjab police, young man beaten at police station

घटना की सूचना मिलते ही लंदन होटल के मालिक और अकाली नेता हरजीत सिंह वालिया ने बताया कि यह सरासर गुंडागर्दी है। युवक उनके होटल में इलेक्ट्रिशियन है और कोटू चौक इलेक्ट्रिकल का सामान लेने जा रहा था। अगर उसका ट्रिपल राइडिंग का चालान काट दिया तो उसे थाने ले जाकर पीटना गैर-कानूनी है। वालिया ने युवक की सिविल अस्पताल में एमएलआर कटवाई है।

जसबीर सिंह, एएसआई, थाना सिटी ने खुद का बचाव करते हुए कहा कि मैंने तो सिर्फ डिप्टी साहब के कहने पर ट्रैफिक पुलिस को बुलाकर युवक का चालान कटवाया है। यह चालान ट्रैफिक पुलिस ने काटा है। थाने ले जाकर पीटने और स्मैक डालकर पर्चा दर्ज करने की धमकी नहीं दी है। यह आरोप सरासर बेबुनियाद हैं।

वहीं महिंदर सिंह, डीएसपी सब-डिवीजन ने बताया, 'मैंने तो सिर्फ एएसआई को ट्रिपल राइडिंग व बिना हेलमेट ड्राइविंग का चालान काटने के लिए बोला था। मैंने तो सिर्फ कानून का पालन किया है। थाने ले जाकर युवक को पीटने और स्मैक डालकर पर्चा दर्ज करने के बारे में मुझे कुछ नहीं पता।'

जंग बहादुर शर्मा, ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि ट्रैफिक व पीसीआर में से किसी ने भी थाना सिटी में ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट का चालान नहीं काटा है।

डॉ. कामराज, सिविल अस्पताल ने बताया कि युवक की पीठ पर नुकीली चीज से वार के निशान हैं। एमएलआर काट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed