फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sexual Harassment with Minor in gurugram

नाबालिग को बहकाकर ले गया गुरुग्राम, फिर किया दुष्कर्म...आरोपी गिरफ्तार

Sat, 26 Jan 2019 12:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 26 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sexual Harassment with Minor in gurugram
सांकेतिक तस्वीर

सोनीपत सदर थाना क्षेत्र के गांव से किशोरी को बहकाकर ले जाने व गुरुग्राम में उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से किशोरी को बरामद कर लिया है। आरोपी गुरुग्राम में फर्जी आईडी पर रह रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। विदित रहे कि 17 जनवरी को सदर थाना के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया था कि उसकी 17 वर्षीय बहन 14 जनवरी से लापता है। 

विज्ञापन


उसने आरोप लगाया था कि उसकी बहन को गांव कुमासपुर निवासी मोहित बहकाकर ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मामले में सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गुरुग्राम में फर्जी आईडी पर कमरा लेकर रह रहा था। पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन


उसका मेडिकल कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी मोहित के खिलाफ दुष्कर्म का भी मामला दर्ज किया है। साथ ही फर्जी आईडी पर रहने के चलते उसके खिलाफ भादसं की धारा 419 को भी जोड़ा गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर को बहकाकर ले जाने व बाद में उससे दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह फर्जी आईडी पर कमरा लेकर रह रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। -रमेशचंद्र, थाना प्रभारी सदर सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed