फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sexual harassment with a woman In Kapurthala of Punjab

कपूरथलाः रिटायर्ड फौजी की करतूत, नशा देकर विवाहिता के साथ करता था दुष्कर्म

Sat, 19 Jan 2019 09:23 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 19 Jan 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
Sexual harassment with a woman In Kapurthala of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

विवाहिता को नशे का आदी बनाकर सेना से रिटायर्ड व्यक्ति दुष्कर्म करता रहा। बाद में विवाहिता के विदेश में रहते पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी डेढ़ साल से महिला का शोषण कर रहा था। वहीं पीड़िता ने आरोपी पर लाखों रुपये हड़पने के भी आरोप जड़े हैं। थाना भुलत्थ की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति इटली का स्थायी नागरिक है और पांच-छह साल से विदेश में रह रहा है। उसने बताया कि वह अपने ससुराल से अलग गांव में अपने बच्चों के साथ रहती है। डेढ़ साल पहले उनके पड़ोस में सेना से रिटायर्ड युवक घर बना कर रहा था। इस दौरान उसका घर पर आना-जाना शुरू हो गया। 
विज्ञापन


इससे वह काफी घुलमिल गया। एक दिन उसने उसे नशा खिलाकर जबरन दुराचार किया। इसका विरोध करने पर उसने उसके बच्चों और पति को विदेश में जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी। वह हर 15 दिन बाद उससे दुष्कर्म करता था। जब उसका पति भारत आया तो उसे सहमा सहमा देखकर कारण पूछा। इस पर उसने पति को पूरी व्यथा बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने उससे लाखों रुपये भी हड़प लिए। डीएसपी भुलत्थ दविंदर सिंह के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना भुलत्थ में दुराचार का केस दर्ज करके जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed