{"_id":"5c2cfdf3bdec2256b542618b","slug":"sexual-harassment-with-a-minor-girl-in-sonipat-by-landlord","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से मकान मालिक ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से मकान मालिक ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा
Thu, 03 Jan 2019 09:21 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 03 Jan 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरों में काम करने वाली नाबालिग से एक मकान मालिक ने दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के गर्भवती होने के बाद मामला का खुलासा हुआ। इसकी शिकायत जब आरोपी से की गई तो उसने पैसे देकर गर्भपात कराने को कहा। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
मूलरूप से बिहार की रहने वाली महिला ने बताया कि वह अपनी 16 साल की बेटी के साथ घरों में साफ सफाई का कार्य करती है। सप्ताह भर पहले उसकी बेटी की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसे चिकित्सक के पास लेकर गई। चिकित्सक ने जांच करके बताया कि उनकी बेटी ढाई माह की गर्भवती है। पूछने पर किशोरी ने बताया कि एक मकान मालिक जिसके यहां वह काम करने जाती थी उसने उसके साथ गलत काम किया है।
विज्ञापन
किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। गलत काम करने के साथ ही वह उसे कुछ दवाइयां भी खाने को देता था। इसके बाद महिला बच्ची को लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। किशोरी की मां ने आरोप लगाया है कि उसे मकान मालिक ने 14 हजार रुपये देकर गर्भपात कराने को कहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 506 और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। चौकी प्रभारी जयप्रकाश का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू किया जाएगा। गर्भवती होने के बारे में जांच कराने के बाद कहा जा सकता है।