{"_id":"5c0ac522bdec22414d550acd","slug":"sexual-harassment-with-16-year-old-girl-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी हुआ गिरफ्तार...पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी हुआ गिरफ्तार...पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 08 Dec 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दीपू रावत (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बीते दिनों पुलिस को शिकायत मिली कि 16 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने बहला-फुसला कर दुष्कर्म किया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। शुरुआती जांच में सामने आया कि युवक और किशोरी पिछले करीब ढाई साल से एक दूसरे को जानते थे। बीते महीने आरोपी युवक ने बहला-फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोपी ने उसे धमकी दी कि इसके बारे में किसी से न बताए, जिस कारण पीड़िता डर गई। लेकिन बीते दिनों उसने चुप्पी तोड़ दी और सारी कहानी अपने परिजनों को बता बताई। परिजनों ने पुलिस को फौरन सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन