फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sexual harassment of lady constable by SHO

जानिए क्यों महिला कांस्टेबल ने दी आत्मदाह की धमकी

Mon, 12 May 2014 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Mon, 12 May 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
sexual harassment of lady constable by SHO

मानसा की एक लेडी कांस्टेबल ने एक एसएचओ द्वारा लंबे समय तक शारीरिक शोषण से तंग आकर व उसकी मानसा पुलिस द्वारा कोई सुनवाई न होने देने को लेकर थाना मुखी के घर के आगे आत्मदाह करने की धमकी दी है।

विज्ञापन


लेडी कांस्टेबल ने एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए वुमन सेल चंडीगढ़ को पत्र लिखा है वहीं अब लेडी कांस्टेबल को जबरदस्ती छुट्टी पर भेजा जा रहा है।

लेडी कांस्टेबल का कहना है कि वुमन सेल चंडीगढ़ को लिखे पत्र को वापस न लेने के चलते पुलिस द्वारा किसी महिला से पैसे लेने का झूठा आरोप लगाकर मामला दर्ज करने की धमकी दी जा रही है।

विज्ञापन

बेहोशी की दवा पिलाकर करता था जबरदस्ती

sexual harassment of lady constable by SHO

पीड़ित ने बताया कि 2011 में थाना सदर के मुखी व साईं बाबा मंदिर कमेटी मानसा के अध्यक्ष मनजीत सिंह (बठिंडा के थाना रामा मंडी में तैनात) ने उसे ड्यूटी पर तैनात करने को लेकर परेशान किया और फिर जबरदस्ती दो वर्ष तक उसके साथ संबंध बनाए।

उसने बताया कि एसएचओ मनजीत सिंह उसके साथ धर्म बदलकर शादी करवाने की बात भी करता था। कांस्टेबल ने बताया कि कई बार रात की ड्यूटी के बहाने मनजीत सिंह अपने घर में ले जाकर बेहोशी की दवा पिलाकर उससे जबरदस्ती करता रहा और किसी को बताने पर सबक सिखाने और नौकरी से निकलवाने की धमकियां देता रहा।

उसने बताया कि मानसा के पुलिस अधिकारियों ने उल्टा उस पर समझौता करने का दबाव डाला। उसने कई बार सांसद हरसिमरत कौर बादल से भी मिलने की कोशिश की लेकिन इन अफसरों ने सांसद से उसे मिलने नहीं दिया।

ह्यूमन राइट्स कमीशन भेजी शिकायत

sexual harassment of lady constable by SHO

उसने बताया कि इस पर उसने वुमन सेल चंडीगढ़ और ह्यूमन राइट्स कमीशन के पास शिकायत भेजी है। उसने बताया कि इस अर्जी को वापस करवाने के लिए मनजीत सिंह और मानसा पुलिस उस पर भीखी की किसी औरत से पैसे लेने का आरोप लगाकर मामला दर्ज करने की धमकियां दे रहे हैं।

उसने कहा कि अगर मामले में कार्रवाई न हुई तो वह थाने के आगे आत्मदाह कर लेगी। वहीं थाना रामा मंडी के एसएचओ मनजीत सिंह ने लेडी कांस्टेबल के साथ संबंधों की बात को स्वीकार करते हुए कहा कि इस मामले में काफी समय पहले समझौता हो गया था।

इसकी रिपोर्ट आईजी को जा चुकी है। बठिंडा रेंज के आईजी परमराज सिंह उमरानंगल ने कहा कि वह लेडी कांस्टेबल को बुलाकर इस मामले में पूछताछ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed