फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sexual harassment of 13 years old girl of uttar pradesh and forced to be sex worker

13 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का यह मामला सुन खड़े हो जाएंगे रौंगटे, देखिए

Fri, 03 Feb 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Fri, 03 Feb 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
sexual harassment of 13 years old girl of uttar pradesh and forced to be sex worker
बच्ची के साथ दुराचार
13 साल की बच्ची के यौन शोषण का ऐसा मामला सामने आया है, जानकर आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे। मामले ने पुलिस विभाग में सनसनी फैला दी।
विज्ञापन


हैवानों के चंगुल से छूटकर कोर्ट पहुंची किशोरी ने रौंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती बताई। रोहतक में बलात्कार के बाद उसे वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया गया। करीब 20 दिन पहले वह रोहतक से बवानीखेड़ा पहुंची। यहां से एक युवक ने उसको अधिवक्ता के पास पहुंचाया।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि उनके पास बच्ची या अधिवक्ता नहीं आए और अगर आते हैं तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को कोर्ट पहुंची करीब 16 वर्षीय लड़की ने रौंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती बताई।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि तीन साल पहले वह अपने गांव में ही खेल रही थी। इसी दौरान उसका अपहरण कर लिया गया। चौपहिया वाहन में डालकर उसे बेहोश कर दिया। जब उसे होश आया तो वह एक मकान में बंद थी। उसे रोहतक लाया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरण करने वालों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उससे वेश्यावृत्ति करवाने लगे। मना करने पर मारपीट करते थे। महिला उससे घर का काम भी जबरन करवाती और मना करने पर बेरहमी से पीटा जाता।

एक डीजे वाला बचा लाया, पर युवकों ने ढूंढ लिया

sexual harassment of 13 years old girl of uttar pradesh and forced to be sex worker
बच्ची के साथ दुराचार
कुछ माह पहले बवानीखेड़ा की एक महिला व दो युवक उसे बवानीखेड़ा ले आए और यहां वेश्यावृत्ति करवाने लगे। यहां भी मना करने के दौरान उससे मारपीट की गई। एक दिन वह घर में रो रही थी तो एक डीजे वाले भैया ने देखा और उसे अपनी धर्म बहन बनाते हुए सहायता का आश्वासन दिया।

वह उसे किसी तरह उनके चंगुल से निकालकर रोहतक लेकर गया और एक आंटी के पास किराये पर कमरा दिलाया। मगर बवानीखेड़ा के युवकों ने उसे फिर खोज लिया और वापस ले आए। आज मौका मिला तो वह किसी तरह घर से भागकर कोर्ट में आई और उक्त धर्म भाई की सहायता से वकील से मिली।

रोहतक पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
किशोरी ने बताया कि करीब साल भर पहले उसे रोहतक में भी भागने का मौका मिला और वह भागकर सीधे थाने पहुंच गई थी। अनपढ़ होने के कारण कोई शिकायत नहीं लिख सकी, मगर पुलिस वालों को मौखिक तौर पर बताया। लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई और उसे वहां से भगा दिया गया। इसी दौरान आरोपी युवक वहां आ गए और फिर से उसे पकड़ ले गए।

पुलिस अफसरों ने कुछ यूं जताई प्रतिक्रिया

sexual harassment of 13 years old girl of uttar pradesh and forced to be sex worker
बच्ची के साथ दुराचार
सुबह भी करीब चार घंटे व सायं को भी करीब एक घंटा वह कार्यालय में रहे हैं, मगर उनसे मिलने ऐसा केस लेकर कोई नहीं आया। अगर ऐसी कोई बच्ची है तो उनसे आकर मिले। तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
- अशोक कुमार, पुलिस अधीक्षक

किशोरी एक महिला के साथ उनके पास आई थी। उनकी शिकायत तैयार कर एसपी कार्यालय भिजवा दी है। किशोरी बता रही है कि उसके साथ तीन साल से दुष्कर्म किया गया। वेश्यावृत्ति करवाई जा रही है। बाद में पता लगा कि पुलिस कार्यालय से उन्हें रोहतक का केस बताकर रोहतक जाने के लिए कहा गया है। वह कोर्ट में व्यस्त होने के कारण साथ नहीं जा सके। अब बच्ची बुधवार को दोबारा आएगी। इसके बाद वे पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे और बच्ची को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
- रमेश सांगवान, एडवोकेट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed