फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sex workers, prostitution, sex racket busted in house at panipat of haryana

सेक्स रैकेट: मकान में चल रही थी अय्याशी, 15 हजार में खरीदकर लाए थे लड़की

Tue, 04 Apr 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Tue, 04 Apr 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
sex workers, prostitution, sex racket busted in house at panipat of haryana
SEX RACKET
पुलिस ने छापा मारकर एक मकान में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया। कैद से छूटकर भागी लड़की ने पुलिस को सुनाई आपबीती। मामला हरियाणा के पानीपत का है। जाटल रोड पर चौधरी अस्पताल के पीछे एक मकान में पुलिस ने रेड मारी। यहां दिल्ली से 15 हजार रुपये में खरीदी गई किशोरी से देहव्यापार कराया जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से एक दलाल को गिरफ्तार कर लिया। जबकि रैकेट की सरगना महिला, उसके पति और एक अन्य दलाल की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार डेढ़ महीना पहले असम की किशोरी को जितेंद्र वर्मा व जाटल रोड पर चौधरी अस्पताल के पीछे किराये के मकान में रहने वाली आरती ने दिल्ली की पीरागढ़ी से 15 हजार रुपये में खरीदा था। वे किशोरी को बंधक बनाकर देहव्यापार कराते थे।
विज्ञापन


रविवार सुबह किशोरी उनके चंगुल से छूटकर बस अड्डा चौकी पहुंची। यहां पर पुलिस को उसने आपबीती सुनाई। थाना मॉडल टाउन प्रभारी अमित ने बताया कि आरती यहां नरेंद्र उर्फ काला के साथ लीव इन रिलेशनशिप में किराये के मकान में रह रही है। वह चार महीने से सैक्स रैकेट चला रही है। दिल्ली के पीरागढ़ी से लड़कियों को खरीद कर लाया था। उनके लिए भूल भुलैया चौक का शुभम ग्राहकों को लाता था। हर रोज दस से बीस हजार रुपये की कमाई कर ली जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे से काफी आपत्तिजनक सामान मिला

sex workers, prostitution, sex racket busted in house at panipat of haryana
SEX RACKET
महिला थाना प्रभारी कविता और अन्य तीन पुलिसकर्मी सादी वर्दी में किशोरी को साथ लेकर जाटल रोड पर पापुलर आचार फैक्ट्री के पास किराये के मकान में पहुंचे। यहां से दलाल जितेंद्र वर्मा को गिरफ्तार किया। कमरे से काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामान मिला है। पुलिस इनसे जुड़े दूसरे रैकेट की तलाश में है। जानकारी मिलने पर डीएसपी बली सिंह व थाना मॉडल टाउन प्रभारी अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे।

पीड़ित किशोरी का सामान्य अस्पताल में मेडिकल कराया और बाल कल्याण समिति के आदेश पर बाल अनाथालय छोड़ दिया गया। ग्राहक ज्यादातर स्कूल व कालेजों के छात्र थे। जितेंद्र वर्मा, आरती, नरेंद्र उर्फ काला व शुभम के खिलाफ धारा 370, 372, 6 पोक्सो सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि इससे पहले झारखंड की किशोरी को यहां सीक गांव में बेचा गया था।

पुलिस के अनुसार पीड़ित किशोरी ने बताया कि जितेंद्र वर्मा और आरती उसे हर रोज कई-कई लोगों के सामने परोसते थे। वह विरोध करती थी तो वे उसे शराब पीकर पीटते थे। उसका जीना मुहाल हो चुका था। वह उन्हें घर जाने की बात कहती थी तो वे पीटते और कहते कि माल देकर खरीदा है। इसकी वसूली करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed