फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   sex racket busted in jalandhar, including 4 waman 12 arrest

नेता चला रहा था जालंधर में सेक्स रैकेट, 4 महिलाएं समेत 12 गिरफ्तार

Tue, 17 May 2016 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Tue, 17 May 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
sex racket busted in jalandhar, including 4 waman 12 arrest
जालंधर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : amar ujala

एक ही इलाके में चल रहे दो सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 4 महिलाएं समेत 12 को गिरफ्तार किया। इसमें से एक का सरगना पार्टी का नेता था। मामला पंजाब के जालंधर का है। यहां कमिश्नरेट पुलिस ने एक ही इलाके में चल रहे दो सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया।

विज्ञापन


दोनों सेक्स रैकेट जालंदर की गीता कालोनी में चल रहे थे। देह व्यापार का एक अड्डा तथाकथित नेता धर्मेंद्र गिल तो दूसरा अड्डा महिला और उसका पति कपिल मुनी चला रहा था। पुलिस ने दो सेक्स रैकेट पकड़ कर दोनों पर केस दर्ज कर दिया है। पुलिस ने आठ पुरुष और चार महिलाएं समेत कुल 12 लोगों की गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक महिला आईपीएस अफसर सुदरविजी ने पहले गीता कालोनी के एक मकान में रेड की तो वहां अड्डे से एक महिला फरार हो गई, जबकि तीन युवक समेत दो महिलाओं को पकड़ लिया गया इनमें एक पूर्व फौजी मुकेश सिंह था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोस में चल रहे एक और देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़

sex racket busted in jalandhar, including 4 waman 12 arrest
जालंधर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : amar ujala

इन लोगों से पूछताछ में उन्होंने पड़ोस में चल रहे एक और देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने वहां रेड की और तथाकथित नेता धर्मेंद्र गिल और दो महिलाओं समेत सात लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

एडीसीपी रविंदर पाल सिंह संधू ने कहा कि एक सैक्स रैकेट महिला और उसका पति कपिल मुनी चला रहे थे। कपिल मुनी पैसे लेकर लड़कियों को सप्लाई करने का धंधा करता था। खुद अधिक पैसे रखता था, जबकि लड़कियों के कम पैसे दिया  करता था।

वहीं दूसरा सेक्स रैकेट चलाने वाला नेता धर्मेंद्र गिल किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं है। इसने खुद की एक पार्टी बनाई हुई थी। एडीसीपी संधू ने महिला आईपीएस सुदरविजी और उनकी टीम को इस ऑपरेशन के लिए बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed