फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sex racket busted at hotel in mahendragarh

होटल में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक युवतियां

Thu, 27 Nov 2014 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल/ महेंद्रगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल/ महेंद्रगढ़ Updated Thu, 27 Nov 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
sex racket busted at hotel in mahendragarh

महेंद्रगढ़ में एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। सूचना पर पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर दो युवती तथा तीन युवकों को पकड़ा। थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को सूचना है कि शहर के कुछ होटल अय्याशी के अड्डे बने है।

विज्ञापन


बुधवार को महेंद्रगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है, जहां युवक और युवती बाहर से आते हैं। सूचना पर थाना प्रभारी ने पुलिस टीम गठित की। दोपहर में पुलिस टीम ने होटल में छापा मारा। छापा पड़ते ही होटल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

दो युवती और तीन युवक आपत्तिजनक स्थिति में

sex racket busted at hotel in mahendragarh

बताया गया है कि होटल संचालक ने पुलिस पर रौब दिखाया तथा अंदर जाने से रोकने का प्रयास किया। इसके बावजूद पुलिसकर्मी  उस कमरे में पहुंच गए, जहां यह रैकेट चल रहा था।

पुलिस ने कमरे से दो युवती और तीन युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। शहर थाना प्रभारी अनिरुद्ध चौहान ने बताया कि छापामार कार्रवाई के तहत गांव झमरी निवासी रमेश इसराना निवासी प्रहलाद, माजरा कला निवासी प्रवीण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

महिला आयोग की शिकायत पर कार्रवाई

sex racket busted at hotel in mahendragarh

पुलिस सूत्रों की माने तो सेक्स रैकेट के संबंध में महिला आयोग से पुलिस को पत्र मिला था। इस पत्र के आधार पर पुलिस ने शहर में चल रहे होटलों को सर्च कर रेलवे स्टेशन के पास होटल पर छापा मारा था।

पहले ही छापे में पुलिस को कामयाबी मिल गई। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि शहर में चल रहे होटलों में पिछले लंबे समय से सेक्स रैकेट चल रहे हैं। जल्द ही बडे़ गिरोह के पकड़े जाने की भी संभावना है।

विज्ञापन

होटल मालिक पर मेहरबान हुई पुलिस

sex racket busted at hotel in mahendragarh

थाना पुलिस ने सेक्स रैकेट में शामिल युवक और युवतियों पर तो मामला दर्ज कर लिया, लेकिन होटल मालिक पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई।

अमूमन पुलिस जहां सेक्स रैकेट पकड़ती है उसके मालिक पर भी केस करती है, लेकिन यहां ऐसा नहीं किया गया। पुलिस भी होटल मालिक को बचाने के मूड में दिखी। बताया जा रहा है कि पुलिस होटल मालिक के दबाव में आ गई है।

पुलिस ने बुधवार दोपहर में एक होटल पर अनैतिक कार्यों के चलते तीन युवक और दो युवतियों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
बलबीर सिंह, एसपी नारनौल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed