फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   servant murder by SAD youth leader

अकाली नेता ने कर दी नौकर की हत्या

Sat, 30 Aug 2014 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Aug 2014 08:38 PM IST
विज्ञापन
servant murder by SAD youth leader

पंजाब के अमृतसर में रमदास के देहाती यूथ अकाली दल के सचिव सुरिंदर पाल सिंह ने अपनी पत्नी सरिता रानी और भांजे के साथ घर में काम करने वाले दविंदर सिंह पर इतना जुल्म ढाया कि दविंदर सिंह की मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना रमदास पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले संबंधी कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों आरोपी घर से फरार हैं।

जानकारी के मुताबिक दविंदर सिंह पिछले कई साल से आरोपी के घर पर काम कर रहा था। शुक्रवार रात को करीब 10 बजे दविंदर अपने घर वापस आने लगा।

इसी दौरान आरोपी ने उसे कोई सामान लाने के लिए कह दिया। दविंदर सामान लेकर आया तो कुछ खामी निकलने के पर आरोपी अकाली नेता समेत उसकी पत्नी सरिता और भांजे ने मिलकर दविंदर को बुरी तरह से पीटा इसके बाद आरोपियों ने दविंदर को करंट लगा दिया।
विज्ञापन


इससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने दविंदर के शव को गाड़ी में डाला और उसके घर के बाहर जाकर फेंक दिया। मृतक के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी कई बार दविंदर के साथ इसी तरह मारपीट कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना रमदास के प्रभारी विक्रमजीत सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल तीनों आरोपी घर से फरार हैं। उन्हें पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed