सनसनीखेज खुलासा: अनस ने पहले विजय बनकर बनाए संबंध, फिर शादी के लिए रख दी ऐसी शर्त... फंदे पर झूल गई किशोरी
सेक्टर-26 के खालसा कॉलेज से लैब तकनीशियन का कोर्स कर रही मृतका के कमरे में तकिए के नीचे से पांच पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ था। पिता के मुताबिक, बेटी 19 जून को अनस के बारे में उन्हें बताया था। बेटी की हालत देखते हुए और बदनामी के डर से उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत नहीं दी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ सेक्टर-40 में 17 वर्षीय किशोरी के फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में उसके पिता ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। इस मामले में पुलिस ने 22 साल के अनस को गिरफ्तार किया था। अब किशोरी के पिता ने बताया कि अनस उनकी बेटी से विजय बनकर मिला था और खुद को हिंदू बताया था। बेटी को बाद में पता चला कि वह मुसलमान है। बाद में अनस उनकी बेटी से कहने लगा कि अगर वह इस्लाम कबूल करेगी तभी वह उससे शादी कर सकता है।
यह भी पढ़ें: Pathankot: मैस बॉय के हमले में घायल महिला स्क्वाड्रन लीडर की मौत, चोरी का विरोध करने पर किया था वार
पीड़ित पिता का कहना है कि अनस उनकी बेटी पर लगातार धर्म बदलने का दबाव बना रहा था। वह उनकी बेटी को अपने धर्म के कायदे कानून भी बताता था और कलमा भी लिखकर पढ़ने को दिया था। पुलिस को दी शिकायत में पिता ने अनस और एक युवती के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर उनकी नाबालिग बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया। यही नहीं, अनस ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक उनकी बेटी से दुराचार किया।
लैब तकनीशियन का कोर्स कर रही थी किशोरी
बता दें कि सेक्टर-26 के खालसा कॉलेज से लैब तकनीशियन का कोर्स कर रही मृतका के कमरे में तकिए के नीचे से पांच पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ था। पिता के मुताबिक, बेटी 19 जून को अनस के बारे में उन्हें बताया था। बेटी की हालत देखते हुए और बदनामी के डर से उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत नहीं दी थी। बताया कि अनस और उसकी महिला साथी उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे।
सुसाइड नोट में लिखा-एक बार सोचा कि मुस्लिम धर्म अपना लूं
मृतका ने पांच पन्नों के सुसाइड नोट में लिखा है कि वह पिछले चार सप्ताह से काफी परेशान है। उसके बॉयफ्रेंड ने उसका सबकुछ खराब कर दिया। वह जिस जगह काम करता है, वहां पर उसके एक अन्य लड़की से संबंध बन गए। इसके बाद से उसके और अनस के बीच झगड़े होने लगे और दोनों का ब्रेकअप हो गया। अनस शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। दोनों का लगभग तीन साल का संबंध था। उसने कभी सोचा नहीं था कि अनस ऐसा निकलेगा।
किशोरी ने आगे लिखा है कि उसने अनस से कई बार मिन्नतें कीं मगर अनस ने उससे कहा कि क्यों उसके पीछे पड़ी है, जा कर मर जा। एक बार जब उसने अनस से मिलने के लिए कहा तो पहले मना करने के बाद जब वह उससे मिला तो उसका फोन देखने की मांग पर उसे धक्का दिया और बुरी तरह पीटा। उसने सुसाइड नोट में आगे लिखा है कि एक बार तो उसने सोच लिया था कि वह अनस के लिए मुस्लिम भी बन जाएगी, मगर वह किसी और को प्यार करने लग गया था। वह उस लड़की के साथ घूमने फिरने और चैट करने लगा था। वह लड़की भी पीछे नहीं हट रही थी। मृतका ने अपने सुसाइड नोट में कहा है कि वह जो भी कर रही है, उन दोनों की वजह से कर रही है क्योंकि उन्होंने उसका जीना मुहाल कर दिया है।
सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अनस के खिलाफ बार-बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने, पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 और आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया है। वहीं, मामले में आईपीसी की धारा 34 भी लगाई गई है। ऐसे मैं किसी अन्य को भी आरोपी की श्रेणी में जोड़ा जा सकता है। अनस को सोमवार दोपहर चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में बुडै़ल जेल भेज दिया गया है।
कजन के जरिए संपर्क में आया था आरोपी
अदालत परिसर में बातचीत के दौरान अनस ने बताया कि वह मृतका से उसकी कजन के जरिए मिला था। सेक्टर-9 के एक सैलून में काम करने वाले अनस ने सेक्टर-37 के एक स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की है। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है जबकि बड़ा भाई 30 वर्ष का है और ऑस्ट्रेलिया में हेयर ड्रेसिंग का काम करता है। अनस का परिवार चंडीगढ़ से सटे जुझार नगर में रहता है।