{"_id":"64bd11a9f9f27fcfeb0b5ef4","slug":"the-female-squadron-leader-posted-in-the-air-force-died-during-treatment-on-the-9th-day-pathankot-news-c-61-1-kot1001-397-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathankot: मैस बॉय के हमले में घायल महिला स्क्वाड्रन लीडर की मौत, चोरी का विरोध करने पर किया था वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pathankot: मैस बॉय के हमले में घायल महिला स्क्वाड्रन लीडर की मौत, चोरी का विरोध करने पर किया था वार
Sun, 23 Jul 2023 05:10 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Updated Sun, 23 Jul 2023 05:10 PM IST
सार
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मक्खण सिंह ने 15 जुलाई की रात महिला स्क्वाड्रन लीडर अर्शिता जायसवाल के घर की करीब आधा घंटा पहले रेकी की। उसके बाद जब वह चोरी को अंजाम देने महिला के घर में घुसा तो पकड़ा गया। इसके बाद उसने अधिकारी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
महिला अधिकारी पर हमले का आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
मैस बॉय के हमले में घायल पठानकोट एयरफोर्स में तैनात महिला स्क्वाड्रन लीडर अर्शिता जायसवाल की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। उनका उपचार वेस्टर्न कमांड अस्पताल चंडीगढ़ में चल रहा था। थाना डिवीजन नं. 2 के प्रभारी मनदीप सलगोत्रा ने बताया कि 15 जुलाई को मैस बॉय मक्खण सिंह निवासी सैनगढ़ ने चोरी का विरोध करने पर महिला अधिकारी पर चाकू से हमला किया था।
यह भी पढ़ें: Punjab: अकाली नेता तेजबीर सिंह हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, सीआईए टीम ने की कार्रवाई
हमले के बाद आरोपी फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी की मदद से काबू कर लिया था और धारा 307 तहत मामला दर्ज कर चार दिन का कोर्ट से पुलिस रिमांड भी हासिल किया था। रिमांड पूरा होने पर उसे जेल भेज दिया गया। अब महिला की मौत हो जाने पर आरोपी मक्खण सिंह पर धारा 302 भी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
चोरी करने घुसा था, शोर मचाने पर ली थी जान
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मक्खण सिंह ने 15 जुलाई की रात महिला स्क्वाड्रन लीडर अर्शिता जायसवाल के घर की करीब आधा घंटा पहले रेकी की। उसके बाद जब वह चोरी को अंजाम देने महिला के घर में घुसा तो पकड़ा गया। मक्खण सिंह को देख महिला अधिकारी ने शोर मचाया तो आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वे लहूलुहान होकर गिर गईं। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। रविवार को हमले के नौवें दिन अर्शिता जायसवाल की मौत हो गई।