फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sensational exposure in kalka jewellers son murder and loot case, man arrested woth inova car

कालका में ज्वैलर्स के बेटे की हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा, एक काबू

Thu, 14 Jul 2016 10:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 14 Jul 2016 10:11 AM IST
विज्ञापन
sensational exposure in kalka jewellers son murder and loot case, man arrested woth inova car
पंचकूला पुलिस की हिरासत में ज्वैलर के बेटे की हत्या और लूट का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
कालका स्थित काली माता मंदिर के पास सोमनाथ जगदीश वर्मा ज्वेलरी शॉप में घुसकर बेटे की हत्या और लूट के मामले में सनसनीखेज मोड़ आ गया है। मामले में पंचकूला पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई इनोवा कार बरामद कर उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पंचकूला पुलिस ने बुधवार को दिल्ली के सुंदरपुरी इलाके में दबिश देकर यह गिरफ्तारी की। पुलिस के मुताबिक जगदीश दोनों कातिलों को जानता है, जिन्होंने शुभांशु की हत्या की। अंबाला-पंचकूला पुलिस कमिश्नर आरसी मिश्रा ने कहा कि 40 वर्षीय जगदीश ने अभी तक पूछताछ में हत्या के दो आरोपियों के बारे में खुलासा किया है।
विज्ञापन


जगदीश के अनुसार दोनों दिल्ली स्थित सुंदरपुरी इलाके के रहने वाले हैं। जगदीश के अनुसार आरोपियों में से एक 50 वर्ष और दूसरा 30 वर्ष का है।  दोनों जगदीश की गाड़ी में दिल्ली से कालका पहुंचे। इसके बाद ज्वेलरी शॉप में घुसकर शुभांशु की हत्या की और ऑटो में कालका से रवाना हो गए। ऑटो ड्राइवर और जगदीश की निशानदेही पर आरोपियों का हुलिया सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चेहरे से मिलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सफेद इनोवा दिखी थी घटनास्थल के आसपास
पंचकूला के डीसीपी अनिल धवन ने बताया कि शुभांशु हत्याकांड के बाद जब पुलिस ने कालका में दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें एक सफेद रंग की इनोवा  गाड़ी घटनास्थल के आसपास दिखी। दिल्ली नंबर की इस इनोवा के बारे में छानबीन के लिए पंचकूला पुलिस की टीम दिल्ली भेजी गई। वहां गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर देखा गया तो पता चला कि यह इनोवा चार बार बिक चुकी है और इन दिनों जगदीश इस इनोवा का मालिक है। पुलिस ने जगदीश तक पहुंचने के लिए एक फाइनेंसर की मदद ली। इस फाइनेंसर ने ही इनोवा जगदीश को बेची थी। पुलिस ने फाइनेंसर की निशानदेही पर सुंदरपुरी इलाके में जांच करते हुए बुधवार को सुबह जगदीश को गिरफ्तार किया। 

हाईवे के टोल प्लाजा में चेक किया रिकॉर्ड
डीसीपी अनिल धवन ने बताया कि कालका में मिली गाड़ी का फुटेज से नंबर मिलते ही पुलिस ने दिल्ली तक हाईवे पर बने टोल प्लॉजा पर इस गाड़ी का रिकॉर्ड चेक किया। चंडी मंदिर टोल प्लॉजा पर छानबीन में ये गाड़ी सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर निकली। इसके ठीक आधे घंटे बाद यही इनोवा दप्पर टोल प्लॉजा पर और फिर पानीपत टोल से जाती नजर आई। 


कई पहलुओं पर की जा रही है जांच
पुलिस कमिश्नर आरसी मिश्रा ने बताया कि आरोपी जगदीश से कई पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है। शुभांशु की हत्या की रात जगदीश ने अपने साथियों को दुकान के पीछे की ओर उतारा। दोनों के पास गैस कटर थे। जगदीश ने आरोपियों को ताला तोड़ते वक्त देखा भी है। जांच में यह भी पुख्ता किया जा रहा है कि जगदीश जानता था कि वह हत्या आरोपियों को वहां छोड़कर चला जाएगा तो पुलिस की जांच भटक जाएगी। उसने ऐसा ही किया और आरोपी इनोवा की बजाय ऑटो से फरार हुए। तीन जुलाई को सुबह जगदीश वर्मा सुबह दुकान पर पहुंचे तब उन्होंने बेटे का शव लहूलुहान हालत में देखकर पुलिस को सूचित किया था। आरोपी दुकान से करीब 14 किलो चांदी व 600 ग्राम सोने के जेवर लूटकर फरार हुए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed