फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Senior Akali leader dies in road accident in batala

सड़क हादसे में सीनियर अकाली नेता की मौत, फिरोजपुर में भी एक की गई जान

Fri, 26 Oct 2018 07:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब) Updated Fri, 26 Oct 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
Senior Akali leader dies in road accident in batala
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार

पुलिस थाना सेखवां के आधीन आते गांव डेयरीवाल के पास शुक्रवार को हादसे में सीनियर अकाली नेता और सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक गुरदासपुर के पूर्व एमडी करनैल सिंह ततला की सड़क हादसे में मौत हो गई। जब हादसा हुआ तब ततला खुद कार चला रहे थे। गंभीर हालत में करनैल सिंह ततला को बटाला के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


करनैल सिंह ततला वरिष्ठ अकाली नेता थे। हादसे में ततला की कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। करनैल सिंह ततला की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को करनैल सिंह ततला काहनूवान से अपनी कार में गांव ततला आ रहे थे। जब वह गांव डेयरीवाल के पास पहुंचे तो उनकी कार अचानक बेकाबू होकर सड़क के किनारे लगे एक सफेदे के पेड़ से जा टकराई। 
विज्ञापन


इस टक्कर में ततला गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें बटाला के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया लेकिन वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इस संबंध में बटाला के आधीन आते थाना सेखवां के एसएचओ कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।      

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक ने दो बाइक को मारी टक्कर, एक मौत

Senior Akali leader dies in road accident in batala
demo pic

वहीं एक अन्य हादसे में फिरोजपुर के मल्लांवाला-जीरा रोड पर एक ट्रक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। 

घटना को अंजाम देने के बाद घटनास्थल से चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक निरंजन सिंह (52) पुत्र सुखा सिंह व बूटा सिंह पुत्र जगा सिंह वासी वल्टोहा दोनों अलग-अलग बाइक पर सवार होकर जीरा से मल्लांवाला रोड पर जा रहे थे। 

गांव बोतियां वाला के पास एक ट्रक ने दोनों बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में निरंजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बूटा सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। राहगीरों ने जख्मी बूटा सिंह को जीरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। उधर, पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed