फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   secrets revealed about Fraud Gang, who grab insurance claim from cancer patients

कैंसर मरीजों को सड़क दुघर्टना में मृत दिखाकर करोड़ों रुपये ऐंठने के मामले में कई बड़े खुलासे, पढ़ें

Mon, 22 Apr 2019 11:12 AM IST
खुशबू गोयल महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 22 Apr 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
secrets revealed about Fraud Gang, who grab insurance claim from cancer patients
सांकेतिक तस्वीर
बीमा कराने के बाद मौत होने पर कैंसर पीड़ितों को सड़क दुघर्टना में मृत दिखाकर क्लेम के करोड़ों रुपये ऐंठने वाले गिरोह के बारे में जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। करोड़ों रुपये हड़पने में रोहतक पीजीआई के स्टाफ, पुलिसकर्मियों और सफेदपोशों की मिलीभगत सामने आई है। गिरोह ने प्रदेश के कई कैंसर पीड़ितों के परिजनों को भी झांसे में लिया हुआ था।
विज्ञापन


कैंसर पीड़ितों के बारे में जानकारी देने वालों को कमीशन दिया जाता था। एसटीएफ ने बीमा रकम लेने वाले परिजनों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मिलीभगत कर रुपये ऐंठने वाले परिजनों को भी आरोपी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


एसटीएफ सोनीपत के डीएसपी राहुल देव के नेतृत्व वाली टीम ने दो दिन पूर्व गिरोह के सरगना पवन समेत तीन को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से एसटीएफ की पूछताछ में रोहतक पीजीआई के स्टाफ के अलावा पुलिसकर्मियों और हरियाणा के कुछ सफेदपोशों की भी मिलीभगत सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं

गिरोह ने प्रदेश के 50 से अधिक कैंसर पीड़ितों के परिजनों को भी झांसे में लिया हुआ था। पीजीआई के रजिस्टर से एसटीएफ को कुछ और अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। एसटीएफ ने गिरोह से जुड़े सभी सदस्यों को जल्द पकड़ने का दावा किया है। डीएसपी का कहना है कि मिलीभगत कर रुपये ऐंठने वाले कैंसर पीड़ित के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जांच शुरू होते ही आरोपी परिजनों को कार्रवाई का भय सताने लगा है। हालांकि वह अब भी दावा कर रहे हैं कि कैंसर पीड़ित की मौत हादसे में ही हुई थी। बता दें कि गिरोह का सरगना पवन एलएलबी पास है और पूर्व में पानीपत की एक कंपनी में मैनेजर रह चुका है।

गिरोह के फरार चल रहे करीब 15 गुर्गों की तलाश में रोहतक के अलावा हिसार, पानीपत में एसटीएफ की कई टीमें छापे मार रही है। जल्द ही फरार चल रहे गिरोह के गुर्गों को पकड़ लिया जाएगा।
- राहुल देव, डीएसपी, एसटीएफ, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed