फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   second murder in five days, bull killed a old man

मोगा: पांच दिन में दूसरी हत्या, सांड ने बुजुर्ग को पटक-पटक कर मार डाला

Sat, 15 Oct 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Sat, 15 Oct 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
second murder in five days, bull killed a old man
सांड ने बुजुर्ग को पटक-पटक कर मार डाला - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन जहां एक ओर काओ सेस के नाम पर बड़ी रकम वसूलता है वहीं, जमीनी हकीकत यह भी है कि गाय और सांड अब भी सड़कों पर लावारिस घूम रहे हैं। ये आवारा पशु राहगीरों पर जान पर भारी पड़ने लगे हैं।
विज्ञापन


जिले के गांव दुनेके में शुक्रवार सुबह गुरुद्वारा साहिब जा रहे एक बुजुर्ग को लावारिस सांड ने पटक-पटक मार डाला और तीन अन्य को घायल कर दिया। पांच दिन पहले भी लावारिस सांड ने इसी गांव के संता सिंह पर हमला किया था, जिसमें उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


अमर सिंह उर्फ कमरी (60) निवासी गांव दुुनेके शुक्रवार सुबह करीब 5.30 बजे गुरुद्वारा साहिब जा रहे थे। मोगा-फिरोजपुर राष्ट्रीय मार्ग पर लावारिस सांड ने उन्हें पटक-पटक कर मार डाला। इस दौरान सांड ने महिला जोगिंदर कौर (45), कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा (35) और दसवीं कक्षा के विद्यार्थी लवप्रीत सिंह (16) पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने राष्ट्रीय मार्ग में शव रखकर किया चक्का जाम

second murder in five days, bull killed a old man
लोगों ने राष्ट्रीय मार्ग में शव रखकर किया चक्का जाम
​लोगों ने अमर सिंह का शव सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर कम कमिश्नर नगर निगम कुलदीप सिंह वैद्य ने मौके पर पहुंच कर लावारिस पशुओं की समस्या तुरंत हल करने और मृतक के परिवार को 2.50 लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजा देने का आश्वासन दिया।

इसके बाद पीड़ित परिवार बुजुर्ग के पोस्टमार्टम व अन्य पुलिस कार्रवाई के लिए सहमत हो गया। करीब 3 घंटे के बाद यातायात बहाल किया गया। इस गांव के निवासी शिरोमणि अकाली दल (अ) नेता मनजीत सिंह ने आरोप लगाया कि प्रशासन इस समस्या के लिए गंभीर नहीं है। उन्होंने बताया कि पांच दिन पहले ही यहां लावारिस सांड ने इस गांव के संता सिंह और छह माह पहले महिला करनैल कौर की भी जान ली थी लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। 

सेस भरो और फिर आवारा पशुओं के शिकार बनो

second murder in five days, bull killed a old man
बीच बचाव में आए तीन लोग घायल
निगम में बिजली, मैरिज पैलेस, सीमेंट बोरी, अंग्रेजी और देसी शराब, चार पहिया वाहन, दोपहिया वाहन, निगम की सीमा में प्रवेश करने वाले ट्रकों आदि से सेस वसूला जाता है। इस रकम का इस्तेमाल पशुओं के रखरखाव के लिए किया जाता है लेकिन जिले में लावारिस पशु अब भी सड़कों पर घूम रहे हैँ। 

लावारिस पशु की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अबोहर। गांव सुखचैन के पास वीरवार रात एक बाइक चालक की लावारिस पशु की चपेट में आने से मौत हो गई। गांव मेहराना निवासी गब्बर सिंह अपने मोटरसाइकिल पर गांव सुखचैन से अपने गांव जा रहा था कि अचानक सड़क पर पशु आने से वह उससे टकराकर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed