फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SDO, JE Arrest taking Bribe

SDO और JE रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Fri, 04 Jul 2014 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल Updated Fri, 04 Jul 2014 09:00 PM IST
विज्ञापन
SDO, JE Arrest taking Bribe

कृषि विभाग के काडा (कंबाइंड एरिया डिवीजन) में तैनात एसडीओ और एक जेई को विजिलेंस टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


आरोप है कि दोनों ने एक ठेकेदार से एक लाख रुपये के बिल पास करवाने के एवज में पांच हजार रुपये मांगे थे।  विजिलेंस ने भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिनियम के तहत दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव कौलेखां निवासी ठेकेदार सुरेंद्र सिंह कृषि विभाग के काडा सेक्शन से ठेके लेकर खेतों में सिंचाई के लिए खालों को पक्का करने का काम करता है। उसने एक ठेका लिया था, जिसके बिल उसने जमा करवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बिल में से ठेकेदार को साढ़े चार लाख रुपये की राशि तो मिल गई थी, लेकिन एक लाख रुपये बकाया था। इसी काम के बिल पास करवाने के लिए एसडीओ बलजीत सिंह ने उससे पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

डीसी से अनुमति लेकर डाली रेड
ठेकेदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसने इस संबंध में विजिलेंस को शिकायत दी। विजिलेंस टीम ने डीसी से अनुमति प्राप्त कर रेड का कार्यक्रम तय किया। इस रेड के लिए डीसी ने नायब तहसीलदार रामचंद्र को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया।


शुक्रवार बाद दोपहर शिकायतकर्ता सुरेंद्र सिंह ने काडा के कार्यालय में जाकर एसडीओ बलजीत सिंह को पांच हजार रुपये की रिश्वत राशि दी तो एसडीओ ने कहा कि यह पैसे जेई बलवंत सिंह को दे दो। इसके बाद सुरेंद्र ने जेई बलवंत सिंह को पैसे दे दिए।

इसी बीच विजिलेंस टीम ने छापामार कर एसडीओ बलजीत सिंह और जेई बलवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ विजिलेंस तेजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed