फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Scientist arrest while taking bribe, chandigarh news

सीबीआई ने मारा छापा, डेढ़ लाख रिश्वत लेते साइंटिस्ट को रंगे हाथ दबोचा

Wed, 11 Oct 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 Oct 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
Scientist arrest while taking bribe, chandigarh news
- फोटो : Demo Photo
सीबीआई ने डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते हुए साइंटिस्ट को रंगे हाथ उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार रात 11 बजे की गई इस कार्रवाई में सीबीआई ने रिश्वत देने आए केबल कंपनी के कर्मचारी को भी दबोच लिया। 
विज्ञापन


देर रात 12: 30 बजे तक सीबीआई की टीम साइंटिस्ट की कोठी में जांच पड़ताल में जुटी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई को इनके खिलाफ पहले ही किसी ने शिकायत दी थी। इसके बाद सीबीआई ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


सेंट्रल वाटर रिर्सोसेज डिपार्टमेंट में तैनात साइंटिस्ट संजय पांडे सेक्टर 38 में रहते हैं। सीबीआई को इनके खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद से टीम पिछले तीन महीने से इन पर नजर रख रही थी। मंगलवार रात को 11 बजे एक केबल कंपनी की रिकमंडेशन के लिए 1.50 लाख की रिश्वत लेकर कर्मचारी चंद्रप्रकाश साइंटिस्ट संजय के घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान सीबीआई ने छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया और रिश्वत की रकम अपने कब्जे में ले ली। सीबीआई की ओर से देर रात तक साइंटिस्ट के घर सर्च ऑपरेशन चलता रहा। इस दौरान सीबीआई ने उनके सभी दस्तावेज चेक करने के अलावा घर की तलाशी भी ली। सीबीआई की ओर से बुधवार को साइंटिस्ट को सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed